{"_id":"66395fd95b5cbd327d0d0564","slug":"girls-hoisted-the-flag-again-topped-in-10th-and-12th-mirzapur-news-c-192-1-svns1033-115904-2024-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: बालिकाओं ने फिर से लहराया परचम, 10वीं और 12वीं में अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: बालिकाओं ने फिर से लहराया परचम, 10वीं और 12वीं में अव्वल
विज्ञापन
मिर्जापुर। सीआईएससीई की 10वीं और 12वीं के नतीजे सोमवार को घोषित कर दिए गए। इसमें एक बार फिर से बालिकाओं ने बाजी मारी है। सेठ द्वारका प्रसाद बजाज एजुकेशन सेंटर की 12वीं की छात्रा सौम्या अग्रहरि ने 97.25 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में टॉप किया है।
10वीं की परीक्षा में इसी विद्यालय की अहिष्मा गुप्ता ने 98.4% अंक प्राप्त कर जिले में टॉप किया है। यूपी बोर्ड की परीक्षा में भी 12वीं में बालिका ने ही टाॅप किया था। सोमवार को परिणाम घोषित होने की जानकारी मिलने पर विद्यार्थी भागे-भागे अपने विद्यालय पहुंचे। सीआईएससीई से जिले में दो विद्यालय संबद्ध हैं। एक सेठ द्वारका प्रसाद बजाज एजुकेशन सेंटर तथा दूसरा सेंट मैरिज स्कूल। इस बार सेठ द्वारका प्रसाद बजाज एजुकेशन सेंटर के बच्चों ने 10वीं तथा 12वीं दोनों कक्षाओं मेंं बाजी मारी। दोनों की कक्षाओं में बालिकाओं का ही दबदबा रहा। 12वीं की परीक्षा में दूसरे स्थान पर इसी विद्यालय के अंश लुंडिया रहे। उन्होंने 93 प्रतिशत अंक हासिल किया। तीसरे स्थान पर भी इसी विद्यालय की समृद्धि सोनी रहीं। उन्होंने 92.25 प्रतिशत अंक हासिल किया। चौथे स्थान पर सेंट मैरिज के अक्षत श्रीवास्तव रहे। उन्होंने 92.25 प्रतिशत अंक प्राप्त किया है। पांचवें स्थान पर सेंट मैरिज के ही श्रेय चंदेल रहे। उन्होंने 91 प्रतिशत अंक हासिल किया। इसी प्रकार 10वीं की परीक्षा में सेठ द्वारका प्रसाद बजाज एजुकेशन सेंटर के वेदांश अग्रवाल ने 98.2 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले में दूसरा स्थान प्राप्त किया। तीसरा स्थान सेंट मैरिज के अभिरूप वर्मा ने 98 प्रतिशत अंक हासिल किया। चौथे स्थान पर रहीं सेठ द्वारका प्रसाद बजाज एजुकेशन सेंटर की बिसमन कौर ने 96.8 प्रतिशत अंक हासिल किया। पांचवां स्थान पर रहे सेंट मैरिज के शिवांश दुबे ने 96.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किया।