फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Girl who went to bathe in Ganga drowned, search continues

Mirzapur News: गंगा स्नान करने गई युवती डूबी, तलाश जारी

Thu, 19 Oct 2023 12:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 19 Oct 2023 12:46 AM IST
विज्ञापन
Girl who went to bathe in Ganga drowned, search continues
जिगना। विंध्याचल थाना क्षेत्र के नीबी गहरवार गड़ही घाट पर बुधवार को सुबह गंगा स्नान करने गई युवती का पता नहीं चलने पर परिजन परेशान हो गए। घाट पर पानी का डिब्बा और उसका कपड़ा मिला। स्थानीय नाविकों व गोताखोरों के बाद एसडीआरएफ की टीम ने युवती की गंगा नदी में तलाश की, पर उसका पता नहीं चल सका।
विज्ञापन

मध्य प्रदेश के सीधी जिले के हडबडो निवासी प्रतिभा उर्फ स्वाति सिंह (19) पुत्री जगत बहादुर सिंह विंध्याचल थाना क्षेत्र के नीबी गहरवार में अपने नाना श्रीराम सिंह के यहां रहकर पढ़ाई कर रही हैं। वे बीए तृतीय वर्ष की छात्रा हैं। नाना श्रीराम सिंह ने बताया कि बुधवार को सुबह सात बजे स्वाति नीबी गहरवार गांव के गड़ही गंगा घाट पर स्नान करने व जल लाने गई थी। वे उस दौरान रैपुरी गांव में माला-फूल लेने गए थे। माला-फूल लेकर घर लौटने पर सुबह साढ़े आठ बजे तक स्वाति के वापस नहीं आने पर पूछा तो पत्नी विमला देवी गंगा घाट पर उसे देखने गईं। उसका कपड़ा व गंगा जल से भरा डिब्बा घाट पर रखा था, लेकिन स्वाति कहीं दिखाई नहीं दे रही थी। यह देख विमला ने शोर मचाया। विमला बेहोश होकर गिर गई। शोर सुनकर मौके पर जुटे ग्रामीणों ने नाविकों व गोताखोरों की मदद से गंगा नदी में खोजबीन कराई। आशंका जताई जा रही है कि स्नान के बाद कपड़ा बदलते समय वह गंगा नदी में गिरने से डूब गई। स्वाति तैरना नहीं जानती। सूचना पर विंध्याचल पुलिस मौके पर पहुंची। एसडीआरएफ की टीम बुलाकर तलाश कराई गई, परंतु स्वाति का पता नहीं चला। स्वाति चार बहनों व एक भाई में दूसरे नंबर पर है। विंध्याचल कोतवाल अरविंद कुमार मिश्रा ने बताया कि सूचना के आधार पर युवती की खोज कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed