फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   girl threatened to throw acid attack after refused to marry in mirzapur victim pleaded to SP

मिर्जापुरः शादी से किया इंकार तो दी तेजाब फेंकने की धमकी, पीड़िता ने एसपी से लगाई गुहार

Sat, 04 Sep 2021 10:51 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 04 Sep 2021 10:51 PM IST
सार

 युवती ने कहा कि आरोपी युवक तीन-चार साथियों के साथ उसके घर आया। जबरन शादी करने का दबाव बनाने लगा। जब उसने व उसकी मां ने मना कर उसे घर से भगा दिया गया तो वह धमकी देने लगा।
 

विज्ञापन
girl threatened to throw  acid attack after refused to marry in mirzapur victim pleaded to  SP
पीड़िता ने एसपी से की शिकायत - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

यूपी के मिर्जापुर में एक मनचला युवती से शादी करने का दबाव बना रहा है। मना करने पर तेजाब फेंकने की धमकी देता है। शनिवार को पीड़िता ने मामले की शिकायत एसपी से की है। इस पर एसपी ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है। हलिया थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 20 वर्षीया युवती ने बताया कि उसके पिता मुंबई में प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते हैं।

विज्ञापन


मुंबई में ही गांव के एक युवक से मुलाकात हुई। जो पहले पिता के साथ ही मुंबई में कुछ दिन काम कर चुका है। इसके बाद वह घर आने-जाने लगा। एक दिन उसने छेड़खानी की कोशिश की। पिता को बताया तो उन्होंने उसे डांट कर भगा दिया। पिता के फिर से मुंबई जाने के बाद आरोपी तीन-चार साथियों के साथ उसके घर आया। जबरन शादी करने का दबाव बनाने लगा।
विज्ञापन


जब उसने व उसकी मां ने मना कर उसे घर से भगा दिया गया तो वह धमकी देने लगा। कहा कि अगर शादी नहीं की तो चेहरे पर तेजाब डाल देंगे। उसके भाई को जान से मरवा देंगे। वह एक बार जब कोटारनाथ महादेव का दर्शन करने अपनी चचेरी बहन के साथ स्कूटी से गई तो आरोपी ने धक्का मारकर स्कूटी गिरा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गंभीर चोट आने से डॉक्टरों ने मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया। अब भी उसका इलाज चल रहा है। अस्पताल में भी आरोपी धमकी दे रहा है। हलिया थाना प्रभारी राजकुमार सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। छानबीन के बाद  कार्रवाई की जाएगी।

महिला और दो मासूमों पर जानलेवा हमला

कटरा कोतवाली क्षेत्र के पेहटी का चौराहा चिनिहवा इनारा मार्ग पर स्थित भैरव जी मंदिर के पास स्थित मकान में शनिवार की देर शाम घुसे बदमाशों ने महिला और दो मासूमों पर धारदार हथियार और मूसल से हमला कर लहूलुहान कर दिया। जब तक परिवार के लेाग कमरे और छत पर जाते तब तक बदमाश भाग गए।

लहूलुहान बच्चों को मंडलीय अस्पताल ले जाया गया। जहां हालत गंभीर होने पर तीनों को ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। जानकारी होने के बाद डीआईजी, एसपी, क्राइम ब्रांच की टीम के साथ मौके पर पहुंचे।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed