फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Girl suicide hanged herself after hurt by molestation in Mirzapur

मिर्जापुर: छेड़खानी से आहत किशोरी ने फंदे से लटक कर दी जान, आरोपी हो चुका है गिरफ्तार, पुलिस जांच में जुटी

Wed, 01 Sep 2021 10:37 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 01 Sep 2021 10:37 PM IST
सार

 17 वर्षीय किशोरी से गांव निवासी एक युवक ने अश्लील हरकत की थी। युवती के पिता ने थाने मुकदमा भी दर्ज कराया था। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके बाद छेड़खानी से आहत होकर युवती ने आत्मघाती कदम उठा लिया।

विज्ञापन
Girl suicide hanged herself after hurt by molestation in Mirzapur
Demo pic

विस्तार

मिर्जापुर जिले के पड़री थाना क्षेत्र के  एक गांव में बीते दिनों पड़ोसी युवक की छेड़खानी से आहत किशोरी ने बुधवार सुबह कमरे में फंदे में लटक कर जान दे दी। पुलिस ने दरवाजा खोलवाकर शव को छत में लगे रस्सी के फंदे से उतरवाया। परिजनों का आरोप है कि छेड़खानी के कारण ही किशोरी ने जान दी है। 

विज्ञापन


29 अगस्त को गांव निवासी 17 वर्षीय किशोरी खेत की ओर गई थी। इस दौरान गांव का युवक उससे छेड़खानी करने लगा। वह किसी तरह भाग कर घर आई और परिजनों को सारी बात बताई। किशोरी के पिता ने पड़री थाने में आरोपी युवक के खिलाफ छेड़खानी का आरोप लगाया था।
विज्ञापन


पुलिस ने अश्लील हरकत का मुकदमा दर्ज कर आरोपी को अघवार चौराहे के पास से तमंचे के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। मंगलवार रात 11 बजे बिजली आई तो किशोरी कमरे में सोने चली गई। सुबह चार बजे आवाज देने के बाद भी उसके न उठने पर परिजन जगाने गए तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। लोगों ने झरोखे से देखा तो वह फंदे में लटक रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने छेड़खानी के बजाए अश्लील हरकत करने का मुकदमा दर्ज किया

बाद में पड़री थानाध्यक्ष ने दरवाजा खोलवा कर शव को फंदे से उतरवाया व पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने छेड़खानी के बजाए अश्लील हरकत करने का मुकदमा दर्ज किया और इसके बाद आरोपी को तमंचे के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

इसी से आहत होकर किशोरी ने फंदे से लटककर जान दे दी। पुलिस के मुताबिक पिता ने अश्लील हरकत करने की तहरीर दी थी। उसी पर मुकदमा दर्ज हुआ। आरोपी लक्ष्मनधारी पुत्र भोलानाथ को गिरफ्तार करने पर उसके पास तमंचा मिला तो उसे अश्लील हरकत करने और आर्म्स एक्ट में चालन कर जेल भेजा गया था।

आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा भी दर्ज

सीओ सदर शैलेंद्र त्रिपाठी ने कहा कि अश्लील हरकत करने की तहरीर पर आरोपी युवक पर मुकदमा दर्ज किया गया था। गिरफ्तार करने पर उसके पास तमंचा मिलने पर आरोपी युवक का दोनों धाराओं में चालान कर जेल भेज दिया गया था। किशोरी के फंदे से लटककर जान दे देने के बाद आरोपी पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed