{"_id":"612f63768e902b5acc5a37bd","slug":"girl-suicide-hanged-herself-after-hurt-by-molestation-in-mirzapur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मिर्जापुर: छेड़खानी से आहत किशोरी ने फंदे से लटक कर दी जान, आरोपी हो चुका है गिरफ्तार, पुलिस जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिर्जापुर: छेड़खानी से आहत किशोरी ने फंदे से लटक कर दी जान, आरोपी हो चुका है गिरफ्तार, पुलिस जांच में जुटी
Wed, 01 Sep 2021 10:37 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Wed, 01 Sep 2021 10:37 PM IST
सार
17 वर्षीय किशोरी से गांव निवासी एक युवक ने अश्लील हरकत की थी। युवती के पिता ने थाने मुकदमा भी दर्ज कराया था। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके बाद छेड़खानी से आहत होकर युवती ने आत्मघाती कदम उठा लिया।
विज्ञापन
Demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मिर्जापुर जिले के पड़री थाना क्षेत्र के एक गांव में बीते दिनों पड़ोसी युवक की छेड़खानी से आहत किशोरी ने बुधवार सुबह कमरे में फंदे में लटक कर जान दे दी। पुलिस ने दरवाजा खोलवाकर शव को छत में लगे रस्सी के फंदे से उतरवाया। परिजनों का आरोप है कि छेड़खानी के कारण ही किशोरी ने जान दी है।
विज्ञापन
29 अगस्त को गांव निवासी 17 वर्षीय किशोरी खेत की ओर गई थी। इस दौरान गांव का युवक उससे छेड़खानी करने लगा। वह किसी तरह भाग कर घर आई और परिजनों को सारी बात बताई। किशोरी के पिता ने पड़री थाने में आरोपी युवक के खिलाफ छेड़खानी का आरोप लगाया था।
विज्ञापन
पुलिस ने अश्लील हरकत का मुकदमा दर्ज कर आरोपी को अघवार चौराहे के पास से तमंचे के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। मंगलवार रात 11 बजे बिजली आई तो किशोरी कमरे में सोने चली गई। सुबह चार बजे आवाज देने के बाद भी उसके न उठने पर परिजन जगाने गए तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। लोगों ने झरोखे से देखा तो वह फंदे में लटक रही थी।
विज्ञापन
पुलिस ने छेड़खानी के बजाए अश्लील हरकत करने का मुकदमा दर्ज किया
बाद में पड़री थानाध्यक्ष ने दरवाजा खोलवा कर शव को फंदे से उतरवाया व पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने छेड़खानी के बजाए अश्लील हरकत करने का मुकदमा दर्ज किया और इसके बाद आरोपी को तमंचे के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
इसी से आहत होकर किशोरी ने फंदे से लटककर जान दे दी। पुलिस के मुताबिक पिता ने अश्लील हरकत करने की तहरीर दी थी। उसी पर मुकदमा दर्ज हुआ। आरोपी लक्ष्मनधारी पुत्र भोलानाथ को गिरफ्तार करने पर उसके पास तमंचा मिला तो उसे अश्लील हरकत करने और आर्म्स एक्ट में चालन कर जेल भेजा गया था।
इसी से आहत होकर किशोरी ने फंदे से लटककर जान दे दी। पुलिस के मुताबिक पिता ने अश्लील हरकत करने की तहरीर दी थी। उसी पर मुकदमा दर्ज हुआ। आरोपी लक्ष्मनधारी पुत्र भोलानाथ को गिरफ्तार करने पर उसके पास तमंचा मिला तो उसे अश्लील हरकत करने और आर्म्स एक्ट में चालन कर जेल भेजा गया था।
आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा भी दर्ज
सीओ सदर शैलेंद्र त्रिपाठी ने कहा कि अश्लील हरकत करने की तहरीर पर आरोपी युवक पर मुकदमा दर्ज किया गया था। गिरफ्तार करने पर उसके पास तमंचा मिलने पर आरोपी युवक का दोनों धाराओं में चालान कर जेल भेज दिया गया था। किशोरी के फंदे से लटककर जान दे देने के बाद आरोपी पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज किया गया है।