फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   girl jumped in ganga for commits suicide after lover refuse to marry but Fishermen saved her life in mirzapur

मिर्जापुर: प्रेमी ने शादी से किया इनकार तो गंगा में कूदी प्रेमिका, मछुआरों ने बचाई जान

Wed, 26 May 2021 07:35 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 26 May 2021 07:35 PM IST
सार

मौके पर पहुंची पुलिस को 20 वर्षीय युवती ने बताया कि वह देहात कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की निवासी है। बीए प्रथम वर्ष की छात्रा है। कालेज में ही कुछ दिन पहले एक लड़के से प्यार हो गया था। युवक उससे शादी करने का झांसा देता रहा। कुछ दिन पहले शादी करने से इनकार कर दिया।

विज्ञापन
girl jumped in ganga for commits suicide after lover refuse to marry but Fishermen saved her life in mirzapur
सांकेतिक चित्र - फोटो : social media

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में प्रेमी के शादी से इंकार करने पर प्रेमिका ने बुधवार को भटौली पुल से गंगा में छलांग लगा दी। घाट पर मौजूद मछुआरों ने गंगा में कूदी युवती को बचा लिया। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे  प्रभारी थानाध्यक्ष उसे प्राथमिक स्वास्थ केंद्र ले गए। वहां उससे गंगा में कूदने का कारण पूछा और फिर परिजनों को बुलाकर उन्हें सौंप दिया।  

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि दोपहर के समय युवती पुल पर आई और अचानक से गंगा में छलांग लगा दी। वहां मौजूद मछुआरों ने ये नजारा देखा तो उसे बचाने के लिए गंगा में कूद गए और युवती को बाहर निकाला। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस को 20 वर्षीय युवती ने बताया कि वह देहात कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की निवासी है। बीए प्रथम वर्ष की छात्रा है।
विज्ञापन


कालेज में ही कुछ दिन पहले एक लड़के से प्यार हो गया था। युवक उससे शादी करने का झांसा देता रहा। कुछ दिन पहले शादी करने से इनकार कर दिया। शादी से इनकार करने पर युवती ने दोपहर में बरैनी-भटौली पुल के बीचो बीच जाकर गंगा में कूदकर जान देने की कोशिश की। जिसे बरैनी गांव के ही तीन मछुवारे महात्मा निषाद, चंदन और विष्णु साहनी ने समय रहते बचा लिया।सूचना पर पहुंचा उसका भाई प्राथमिक उपचार के बाद बहन को लेकर गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

माता पिता की डांट से नाराज युवती नदी में कूदी

मऊ  कोतवाली क्षेत्र के भीटी के पास तमसा नदी के पुल से 17 वर्षीय युवती ने अज्ञात कारणों से बुधवार की दोपहर में नदी में छलांग लगा दी। एक युवक ने उसे कूदते देख नदी में छलांग लगाकर डूबने से बचाया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने युवती को उपचार के लिए सदर अस्पताल भर्ती कराया।

पुलिस की पूछताछ में युवती ने अपना नाम लालसा (17 ) पुत्री कन्हैया निवासी नसोपुर थाना सरायलखंसी बताया। युवती बुधवार की सुबह अपने घर से किसी काम के लिए मऊ आई थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोपहर में एक बजे के करीब युवती ने शहर कोतवाली क्षेत्र स्थित भीटी के पास पुल से तमसा नदी में छलांग लगा दी। स्थानीय लोगों में एक युवक ने उसे नदी में कूदते देख लिया और स्वयं नदी में कूदकर युवती को डूबने से बचाया।

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां कुछ घंटों बाद युुवती ने पुलिस को अपना नाम पता बताया। युवती ने नदी में क्यों छलांग लगाया इसके बारे में कुछ भी बताने से परहेज करती रही। अस्पताल के डाक्टरों के अनुसार युवती अब खतरे से बाहर है। शहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक डीके श्रीवास्तव का कहना था कि नदी में कूदने से युवती घायल हो गई थी।  किसी बात को लेकर युवती को उसके माता पिता ने डांट दिया था। जिससे नाराज होकर वह नदी में कूद गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed