फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Girl beaten by bike, 10 including Pradhan injured

Mirzapur News: बालिका को बाइक से टक्कर लगने पर मारपीट, प्रधान समेत 10 घायल

Wed, 27 Mar 2024 02:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 27 Mar 2024 02:44 AM IST
विज्ञापन
Girl beaten by bike, 10 including Pradhan injured
जिगना। विंध्याचल थाना क्षेत्र के महड़ौरा गांव में मंगलवार को दोपहर में दो पक्षों में जमकर ईट-पत्थर चले। इसमें कई लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची अष्टभुजा चौकी व गैपुरा चौकी पुलिस दोनों पक्ष के लोगों को लेकर थाने ले गई। घायलों का इलाज सीएचसी विंध्याचल में कराया गया।
विज्ञापन

मंगलवार को दोपहर में ग्राम प्रधान महड़ौरा जयनरायण अपने रिश्तेदारों के साथ एक कार और दो बाइकों से अपने घर की ओर जा रहे थे। रास्ते में सोनकर बस्ती में बाइक से एक 10 वर्षीय बालिका को टक्कर लग गई। इस बात को लेकर सोनकर बस्ती और प्रधान पक्ष के लोगों में विवाद होने के बाद धक्का-मुक्की शुरू हो गई। थोड़ी देर में दोनों पक्ष की तरफ से ईंट-पत्थर चलने लगे। मारपीट की इस घटना में एक पक्ष के सौखीलाल सोनकर (56), भोलानाथ सोनकर (48), ज्योति (20), सिपाही लाल (65), नरेश (50), तारा देवी (35), सोनेलाल (30), नट्टर (60) सहित कई लोग घायल हो गए। दूसरे पक्ष के प्रधान जयनरायण (35), प्रियांशु (20) पुत्र जय नरायण घायल हो गए। मौके पर पुलिस फोर्स के साथ अष्टभुजा चौकी प्रभारी मनोज राय तथा गैपुरा चौकी प्रभारी आनंद सिंह पहुंचे और मारपीट बंद कराया। थानाध्यक्ष दयाशंकर ओझा ने बताया कि एक बालिका को बाइक से टक्कर लगने पर दो पक्ष के लोगों के बीच मारपीट हुई है। घायलों का इलाज कराया जा रहा है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed