फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Girl accuses father of rape attempt

Mirzapur News: बालिका ने पिता पर लगाया दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

Sun, 19 Mar 2023 12:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Mar 2023 12:48 AM IST
विज्ञापन
Girl accuses father of rape attempt
राजगढ़। थाना क्षेत्र के एक गांव की नाबालिग लड़की ने अपने पिता पर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाया है। नाबालिग के नाना की तहरीर पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी है। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति की शादी लगभग 12 वर्ष पहले पास के ही दूसरे गांव में हुई थी। उनसे दो पुत्रियां व एक पुत्र हैं। तीन बच्चों को जन्म देने के बाद पत्नी का देहांत हो गया। बच्चों का पालन-पोषण उनके पिता व ननिहाल वाले मिलकर करते हैं। पीड़िता के नाना ने बताया कि दो दिन पहले नाबालिग लड़की को उसका पिता ननिहाल से अपने घर लेकर आया था। शनिवार को दोपहर में नाबालिग घर में अकेली थी। आरोप लगाया कि उसके पिता ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। नाबालिग के शोर मचाने पर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। ग्रामीणों ने फोन से सूचना दी। उधर, पुलिस ने नाना की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर नाबालिग को मेडिकल के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

राजगढ़ थाना प्रभारी राणा प्रताप यादव ने बताया कि एक नाबालिग लड़की ने अपने पिता पर दुष्कर्म करने के प्रयास का आरोप लगाया है। मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed