{"_id":"67f575a786d1e13d5503c096","slug":"ghats-will-be-built-on-the-banks-of-ganga-in-chunar-with-rs-12-crore-mirzapur-news-c-192-1-svns1033-132053-2025-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: चुनार में 12 करोड़ से गंगा तट पर बनाए जाएंगे घाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: चुनार में 12 करोड़ से गंगा तट पर बनाए जाएंगे घाट
विज्ञापन
चुनार। वाराणसी के नमो घाट की तर्ज पर चुनार में भी गंगा के तट पर घाटों का निर्माण कराया जाएगा। स्थानीय भाजपा विधायक अनुराग सिंह ने चुनार में गंगा किनारे पक्के घाट विकसित करने के लिए प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री को पत्र लिखा था। मंत्रालय ने उनके अनुरोध को स्वीकार कर 12 करोड़ की योजना को मंजूरी दे दी है।
विधायक ने पत्र में लिखा था कि काशी और विन्ध्याचल के बीच स्थित चुनाव अपनी सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत के लिए प्रसिद्ध है। किले में भतृहरि नाथ की समाधि, चीनी मिट्टी की आकर्षक कलाकृतियों, जल प्रपातों के लिए यह क्षेत्र जाना जाता है। यह ऋषि-मुनियों और साहित्यकारों की जन्मभूमि भी रही है। यहां कार्तिक पूर्णिमा समेत विभिन्न पर्वों पर लाखों श्रद्धालु आते हैं।
विधायक के पत्र का संज्ञान लेते हुए पर्यटन एवं संस्कृति मंत्रालय ने चुनार में घाटों के विकास के लिए स्वीकृति प्रदान कर दी है। उप्र प्रोजेक्ट कार्पोरेशन लिमिटेड के अवर अभियंता मनोज कुमार ने बताया कि 11 करोड़ 98 लाख से घाटों का विकास और सुंदरीकरण कराया जाएगा। यह काम जल्द शुरू कराया जाएगा।