{"_id":"60b476e58ebc3e4fac5468e5","slug":"gharatis-beat-up-baratis-many-injured-in-mirzapur","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: घरातियों ने बरातियों को पीटा, छह लोग अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: घरातियों ने बरातियों को पीटा, छह लोग अस्पताल में भर्ती
Mon, 31 May 2021 11:10 AM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Mon, 31 May 2021 11:10 AM IST
सार
किसी विवाद को लेकर लड़की के चाचा ने बरातियों की पिटाई कर दी। आरोप है कि मारपीट के दौरान उनके छिनैती भी की है।
विज्ञापन
घायल बराती।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मिर्जापुर जिले में चील्ह थाना क्षेत्र के हनुमान नगर चौराहा के पास रविवार की रात घरातियों के हमले में छह बाराती घायल हो गए। घायलों ने मारपीट व छिनैती का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, कोन ब्लॉक के गडगेड़ी से बरात भदोही जिले के डोमनपुर गई थी। इसमें शामिल चंद्र शेखर यादव (चंदू) व उनके पुत्र प्रशांत यादव, आदर्श यादव, चचेरे भाई राकेश यादव, दिलीप यादव व भांजा अभय यादव के साथ चंद्र शेखर यादव शादी में भदोही के डोमनपुर गए थे। वहां किसी बात को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि लड़की के चाचा व उनके साथियों ने घेरकर छह लोगों की पिटाई कर दी। साथ ही छिनैती का भी आरोप लगाया है। घायलों का इलाज मंडलीय चिकित्सालय में चल रहा है।
विज्ञापन