फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Get the works of MP and MLA fund done on priority

प्राथमिकता पर पूरे कराएं सांसद व विधायक निधि के कार्य

Wed, 15 Dec 2021 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 15 Dec 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
Get the works of MP and MLA fund done on priority
मिर्जापुर। जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में सांसद व विधायक निधि से कराए जा रहे कार्यों की समीक्षा की गई।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने सांसद व विधायक निधि के पुराने कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर तेजी से गुणवत्ता के साथ कराने जाने का निर्देश कार्यदायी संस्थाओं को दिया। जिला विकास अधिकारी साहित्य प्रकाश मिश्र ने बताया 175 कार्य विधायक निधि से कराए जा रहे। जिलाधिकारी ने कहा कि जिला विद्यालय प्रबंधकों को जो कार्य दिया गया है। उसे समय पर पूर्ण करा लिया जाय अन्यथा अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। यूपी सिडको के मैनेजर ने बताया कि विधायक निधि में 14 कार्य पूर्ण करा लिए गए हैं। ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के चार कार्य कराये जा रहे हैं। जिसमें चौराहों का सुंदरीकरण कराया जा रहा है। जिलाधिकारी ने ग्रामीण अभियंता को निर्देशित किया कि जिन चौराहों का सुंदरीकरण कराया जा रहा है, उसमें गुणवत्ता का विशेष ध्यान दिया जाय। उन्होंने लोक निर्माण विभाग से कहा कि विधायक निधि से कराये जा रहे कार्यों को समय से पूर्ण करा लिया जाय। यदि कार्य में अनियमितता मिली तो संबंधित पर कार्यवाही की जाएगी। जिलाधिकारी ने सभी खंड विकास अधिकारियों को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि कार्य में तेजी लाते हुए उसे पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी श्रीलक्ष्मी वीएस, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed