फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Get the construction completed on time by employing more labor

Mirzapur News: अधिक श्रमिक लगाकर समय से पूरा कराएं निर्माण

Thu, 02 Mar 2023 07:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Mar 2023 07:00 AM IST
विज्ञापन
Get the construction completed on time by employing more labor
मुख्य विकास अधिकारी श्रीलक्ष्मी वीएस ने बुधवार को स्वास्थ्य एवं आयुष विभाग के निर्माण कार्यों का निरीक्षण कर प्रगति का जायजा लिया। अधिकतर जगहों पर निर्माण की गति धीमी मिली। इस पर मुख्य विकास अधिकारी ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को अधिक श्रमिक लगाकर निर्माण कार्य समय से पूरा कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी ने लोहंदी में निर्माणाधीन आयुष चिकित्सालय का निरीक्षण किया। मौके पर कार्य की प्रगति धीमी पाई गई। भवन में मिट्टी भराई का कार्य नहीं हुआ है। जिला खनिज अधिकारी से वार्ता कर निर्देशित किया गया कि तत्काल जरूरी औपचारिकताएं पूरी कराकर अवगत कराएं। हेल्थ वेलनेस सेंटर चितांग में मात्र नींव की खोदाई का कार्य ही कराया गया था। टीकाकरण केंद्र चितांग पंचायत भवन संचालित कर सभी बच्चों का टीकाकरण कराना सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

हेल्थ वेलनेस सेंटर लहंगपुर का निरीक्षण करने पर वहां शटरिंग कार्य हुआ था। मौके पर कार्य बंद मिला। इस पर मुख्य विकास अधिकारी ने कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को 20 मार्च तक कार्य पूर्ण कराकर अवगत कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने हेल्थ वेनलेस सेंटर धसड़ा का भी निरीक्षण किया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालगंज (20 बेेड का अस्पताल) के निरीक्षण के भवन बनकर तैयार मिला। यहां टाइल्स, आंतरिक विद्युतीकरण आदि पूरे मिले, किंतु फिनिशिंग नहीं हुई है। परिसर की चहारदीवारी क्षतिग्रस्त मिली। साफ-सफाई का अभाव मिला। कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को उन्होंने निर्देश दिया कि कमियां दूर कर हस्तांतरण की प्रक्रिया पूरी कराएं।

उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुबार कला का भी निरीक्षण किया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दुबारकला एवं लहंगपुर चिकित्सक विहीन पाया गया। इस पर उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी को दोनों स्वास्थ्य केंद्रों पर चिकित्सक की तैनाती करने का निर्देश दिया। हेल्थ वेलनेस सेंटर छटहां में भूमि चिन्हांकन का कार्य नहीं होने के कारण काम में अवरोध पैदा होने की जानकारी मिली। इस पर उन्होंने उप जिलाधिकारी सदर एवं चुनार को फोन पर बात कर जरूरी कदम उठाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed