फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Gangster accused's illegal property attached

गैंगेस्टर के आरोपी की अवैध संपत्ति को किया गया कुर्क

Thu, 08 Apr 2021 11:04 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 08 Apr 2021 11:04 PM IST
विज्ञापन
Gangster accused's illegal property attached
मिर्जापुर। देहात कोतवाली बलहरा मोड़ के पास पूर्व प्रधान राजेश यादव का हत्यारोपी और गैंगेस्टर के आरोपी बाबू खान की अवैध तरीके से अर्जित एक करोड़ पांच लाख की संपत्ति को बृहस्पतिवार को जब्त किया गया। एसडीएम मड़िहान रोशनी यादव के नेतृत्व में देहात और पड़री थाने की पुलिस ने संपत्ति को जब्त किया।
विज्ञापन

गोड़टूटवा गांव के पूर्व प्रधान राजेश यादव की 20 नंवबर 2020 को बलहरा मोड़ के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। लगभग एक माह बाद हत्या में उसका साथी बाबू खान उर्फ मो. आजम, समेत कई अन्य की गिरफ्तारी हुई थी। हत्या की साजिश में शामिल विसुंदरपुर निवासी अखिलेश दूबे कोर्ट में हाजिर हो गया था। मामले में देहात कोतवाली पुलिस मार्च में दोनों पर गैंगेस्टर लगाने की रिपोर्ट डीएम को भेजी थी। तीन अप्रैल को डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार की ओर से पुलिस अधीक्षक को दी गई रिपोर्ट के आधार पर गैंगेस्टर के आरोपी अखिलेश दूबे पुत्र रामरेखा द्विवेदी निवासी विसुंदरपुर और बाबू खांन उर्फ मो. आजम खां पुत्र फिरोज मोहम्मद निवासी तरकापुर की संपत्ति को कुर्क करने का आदेश दिया था।
विज्ञापन

डीएम के आदेश पर एसडीएम मड़िहान रोशनी यादव, देहात कोतवाल विजय कुुमार चौरसिय, पड़री थानाध्यक्ष वेंकटेश तिवारी ने मड़िहान के फुलियारी गांव स्थित बाबू खां के एक करोड़ पांच लाख के फार्म हाउस को जब्त कर दिया। देहात कोतवाल विजय चौरसिया ने बताया कि बाबू खांन गैंग बनाकर आर्थिक और भौतिक लाभ के लिए आपराधिक कार्य कर रहा था। इससे उसने अवैध संपत्ति अर्जित कर लिया था। उसके पास वैध आय का कोई साधन नहीं है। डीएम के आदेश पर उसके एक करोड़ पांच लाख के फार्म हाउस की अचल संपत्ति को जब्त किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed