{"_id":"ac41f4f91e25291490e1ef29dd9ea6ee","slug":"gandhian-way-to-continue-fight-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांधीवादी तरीके से जारी रहेगी लड़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांधीवादी तरीके से जारी रहेगी लड़ाई
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
Updated Fri, 24 Apr 2015 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय जनता पार्टी काशी प्रांत के मंत्री मनोज जायसवाल के नेतृत्व में भाजपाजनों ने लालडिग्गी स्थित अर्बन कोआपरेटिव बैंक के सामने गुरुवार को भी अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन जारी रखा। भाजपाजनों ने कहा कि गांधीवादी तरीके से लड़ाई जारी रहेगी। भाजपाजन चेयरमैन व सचिव की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े हुए हैं। वहीं 36 घंटे बीतने के बाद भी जिला प्रशासन के किसी अधिकारी के नहीं पहुंचने पर नाराजगी जताई गई।
काशी प्रांत के मंत्री मनोज जायसवाल ने कहा कि अर्बन कोआपरेटिव बैंक के चेयरमैन और सचिव ने खाताधारकों के साथ धोखा किया है। चेयरमैन और सचिव से खाताधारकों के धन की वसूली करते हुए अनियमितता और धोखाधड़ी के तहत कार्रवाई की जाए।
नगर पालिका अध्यक्ष राजकुमारी खत्री ने कहा धोखाधड़ी करते हुए सभी ऋण बैंक सचिव और उनके परिवारीजनों ने लिए है। सचिव और उनके परिवारीजनों से धन की वसूली की जाए, जिससे खाताधारकों को उनका जमा धन मिल सके।