फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Four schools refuse to become examination centers

चार विद्यालयों ने परीक्षा केंद्र बनने से इंकार किया

Mon, 01 Feb 2021 09:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Feb 2021 09:59 PM IST
विज्ञापन
Four schools refuse to become examination centers
मिर्जापुर। यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए केंद्रों की सूची जारी कर दी गई है। इस बार जिले में 121 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। लेकिन इसमें से चार ने परीक्षा केंद्र बनाए जाने से इंकार कर दिया। हालांकि सूची जारी करने के साथ ही आपत्ति भी मांगी गई थी। इससे अन्य विद्यालयों ने भी अपनी दावेदारी प्रस्तुत की।
विज्ञापन

परीक्षा केंद्र बनाने के लिए 26 विद्यालयों ने दावेदारी पेश की है। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से जिले में वर्ष 2021 यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए 121 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा केंद्र के लिए 30 जनवरी तक विद्यालयों से आपत्ति मांगी गई थी। इसमें 52 विद्यालयों ने केंद्र दूर बनाए जाने पर आपत्ति दर्ज कराई है। , बालिकाओं के लिए पास केंद्र बनाए जाने आदि की मांग की है। जिसे दूर करने का आश्वासन डीआईओएस देवकी सिंह ने दिया है। पं. दीनदयाल उपाध्याय राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय, पीडीएनडी इंटर कालेज चुनार, जनता हाईस्कूल गुरसंडी और पं. विजयनाथ त्रिपाठी इंटर कालेज ने केंद्र नहीं बनाए जाने की मांग की है। माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा आयोजित परीक्षा की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए केंद्रों की सूची 27 जनवरी को जारी की गई थी। बोर्ड द्वारा 22 नए परीक्षा केंद्र बनाने के साथ ही 14 पुराने परीक्षा केंद्रों को निरस्त किया गया है। राजस्थान इंटर कालेज, सुनिता बालिका इंटर कालेज, कमला नेहरू इंटर कालेज शिवशंकरी धाम, सरस्वती विद्यालय, बेलहरा, आशीर्वाद इंटर कालेज, डीडी इंटर कालेज अनिरुद्धपुर सहित 14 पुराने विद्यालयों से केंद्र इस बार केंद्र हटा लिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed