फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Four products of Mirzapur sent for GI registration

मिर्जापुर के चार और बनारस सहित 26 उत्पाद भेजे गए जीआइ पंजीकरण के लिए

Wed, 17 Jun 2020 10:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
Four products of Mirzapur sent for GI registration
मिर्जापुर। जिले के चार उत्पादों सहित प्रदेश के 26 उत्पाद जीआई रजिस्ट्रेशन के लिए चिह्नित किए गए हैं। इनमें बनारस के उत्पाद भी शामिल हैं। पंजीकरण के लिए फाइल चेन्नई भेज दी गई है। जीआई टैग मिलने के बाद ये उत्पाद दुनिया में जिले के विशेष उत्पाद के रूप में जाने जाएंगे।
विज्ञापन

प्रदेश से 26 उत्पादों को जीआई पंजीकरण के लिए भेजा गया है। इसमें से 23 उत्पाद हैंडीक्राफ्ट से संबंधित हैं। जिले के आदमचीनी चावल को विशेष रूप से फोकस किया गया है। यह चावल जिले के भुइली, चकिया व शेरवां के गांव की ओर बहुतायत में पैदा होता है। यह अपने स्वाद व खुशबू के लिए मशहूर है। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के गांव में इस चावल की बहुतायत से पैदावार होती है। इन उत्पादों को जीआई टैग मिलने के बाद जिले को भी विश्व प्रसिद्धि मिलेगी। एक प्रकार से लोकल से ग्लोबल हो जाएंगे ये उत्पाद। इसी प्रकार से मिर्जापुर का पान परंपरागत रूप से लोगों को पसंद आता है। सब्जियों में बैंगन व फलों में लंगड़ा आम भी प्रसिद्ध है। बनारसी लंगड़ा की टक्कर का कोई आम नहीं है। यह कम होता है और अधिकतर निर्यात कर दिया जाता है। इसको भी जीआई टैग मिलने वाला है।
विज्ञापन

इन उत्पादों का जीआई पंजीकरण होने से जिले का तो नाम होगा ही देश को भी प्रत्यक्ष रूप से लाभ पहुंचेगा। सबसे बड़ा लाभ तो विदेशी मुद्रा का है। कोरोना के संक्रमण काल में आर्थिक संकट से जूझने में मदद मिलेगी। लाकडाउन के दौरान जो आर्थिक क्षति हुई है, उससे इन उत्पादों से लाभ लिया जा सकता है। इससे स्वदेशी की विचार धारा को भी पल्लवित किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed