फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Four people injured in collision between truck and container and unknown vehicle tramples bike rider youth in mirzapur

मिर्जापुरः ट्रक व कंटेनर की आमने-सामने भिड़ंत में चार घायल, अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को कुचला

Sun, 27 Jun 2021 01:39 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 27 Jun 2021 01:39 PM IST
सार

मिर्जापुर की सड़कों पर रफ्तार का कहर नजर आया। तेज रफ्तार ट्रक व कंटेनर की आमने-सामने की भिड़ंत में दोनों वाहनों पर सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। एक अन्य घटना में बाइक सवार युवक की मौत अज्ञात वाहन की चपेट में आने से हो गई। 

विज्ञापन
Four people injured in collision between truck and container  and unknown vehicle tramples bike rider youth in mirzapur
मिर्जापुरः ट्रक व कंटेनर की आमने-सामने भिड़ंत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में दो सड़क हादसों में चार लोग घायल हो गए वहीं एक बाइक सवार युवक की जान चली गई। पहली घटना कोतवाली देहात क्षेत्र के  पहाड़ी के ऊपर शनिवार की देर रात की है। यहां संदिग्ध परिस्थितियों में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई। दूसरी घटना रीवा-मिर्जापुर एनएच पर  स्थित लहुरियादह गांव के सामने रविवार की सुबह घटी।

विज्ञापन


तेज रफ्तार ट्रक व कंटेनर के बीच हुई टक्कर में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी ड्रमंडगंज ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ड्रमंडगंज पहुंचाया। जहां से सभी को मंडलीय चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि हादसे का शिकार ट्रक मध्य प्रदेश से सरसो लेकर उत्तर प्रदेश आ रहा था।  वहीं कंटेनर पर आर्मी का सामान लदा था जो  मध्य प्रदेश की ओर जा रहा था। रविवार सुबह पांच बजे के करीब लहुरियादह गांव के पास ट्रक और कंटेनर के बीच टक्कर हो गई। टक्कर लगने के बाद माल लदे दोनों वाहन सड़क पर पलट गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

Four people injured in collision between truck and container  and unknown vehicle tramples bike rider youth in mirzapur
ट्रक व कंटेनर की आमने-सामने भिड़ंत - फोटो : अमर उजाला
हादसे में कंटेनर का 26 वर्षीय चालक लक्ष्मण व उस पर सवार 28 वर्षीय अजय नागपाड़ा  सेन्ट्रल मुम्बई  निवासी घायल हो गया। घायल ट्रक चालक 35 वर्षीय चुनमुन झारखंड व  ट्रक पर सवार 18 वर्षीय विकास गया बिहार क निवासी हैं। आमने-सामने की टक्कर में दुर्घटनाग्रस्त ट्रक व कंटेनर  क्षतिग्रस्त हो गया।

दुर्घटना के बाद दोनों वाहनों पर लदा सामान सड़क पर बिखर गया। चौकी प्रभारी भरतलाल पांडेय ने बताया कि ट्रक और कंटेनर के पलटने से फोर लेन के आधे हिस्से की सड़क पर आवागमन अवरुद्ध हो गया है। सड़क की दूसरी लेन से आवागमन पूर्ववत संचालित कराया जा रहा है।

बाइक सवार युवक की मौत से परिजनों में कोहराम

करनपुर पुलिस चौकी अंतर्गत पहाड़ी के ऊपर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत हो गई। । राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दी। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। लालगंज थाना क्षेत्र के लहंगपुर पुलिस चौकी अंतर्गत धसड़ा गांव निवासी सूर्यलाल सरोज का 27 वर्षीय पुत्र प्रकाश सरोज शनिवार को किसी काम से विंध्याचल थाना क्षेत्र के महुआरी गांव गया था। शनिवार की देर रात को वह वापस अपने घर आ रहा था। देहात कोतवाली क्षेत्र के करनपुर पहाड़ी की ढलान पर अज्ञात वाहन ने उसे कुचल दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed