फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Four people died in road accident truck hit two bike in mirzapur up

मिर्जापुर में हादसा: मां-बेटी समेत ट्रक से दबकर चार लोगों की दर्दनाक मौत, दो घायल

Thu, 11 Mar 2021 11:55 AM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 11 Mar 2021 11:55 AM IST
विज्ञापन
Four people died in road accident truck hit two bike in mirzapur up
रोड पर पड़ी लाश। - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में एक ट्रक से कुचलकर चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, दो लोग घायल हो गए। इन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना मिर्जापुर जिले के लालगंज-कलवारी मार्ग स्थित रजौहा चौराहा पर गुरुवार सुबह की है। जहां ट्रक बाइक सवारों को धक्का मारकर भाग रहा था। जिससे दो बाइक पर सवार महिला और बच्ची समेत चार लोग ट्रक के नीचे आ गए। वहीं, सुगापांख गांव स्थित अमरनाथ के घर में ट्रक घुसने से चालक समेत दो लोग घायल हो गए।

विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया। जानकारी होने पर पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया। दर्दनाक हादसे की सूचना आग की तरह क्षेत्र में फैल गई। घटना स्थल पर आसपास के गांवों से ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, पटेहरा खुर्द गांव निवासी राजकुमार का इकलौता पुत्र संदीप मौर्य(28) और गजरिया गांव निवासी राजकुमार मौर्य पुत्र सत्यनरायन अपने मित्र पचोखरा गांव निवासी महेंद्र मौर्य के घर आयोजित शादी में गए थे। गुरुवार की सुबह एक ही बाइक पर दोनों समान लेने जा रहे थे। वह रजौहा चौराहे पर पहुंचे ही थे कि डाला से गिट्टी लादकर लालगंज की तरफ जा रहे ट्रक की चपेट में आ गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें दबकर राजकुमार(27) की मौके पर मौत हो गई और साथी संदीप घायल हो गया। हादसे के बाद बाइक फंसने से चालक ट्रक लेकर भागने लगा। किसान सेवा पेट्रोल पंप से तेल लेकर लौट रहे पड़रिया गांव के कुशियरिया मजरा निवासी श्यामनरायन पाल(37) और सुनीता उर्फ सोनी(26) और उसकी पुत्री अंचल एक वर्ष को धक्का मारकर, नीम व शीशम के पेड़ को तोड़ते हुए अमरनाथ पटेल के घर तक पहुंच गया।

ट्रक से दबकर महिला व बालिका की शिनाख्त करना मुश्किल हो गया। जबकि घायल श्यामनरायन ने पाल अस्पताल पहुंचने से पहले दम तोड़ दिया। जानकारी होते ही घटनास्थल पर पहुंचे मृतकों के परिजन दहाड़े मारकर रोने लगे। दर्दनाक हादसे में चार लोगों की मौत से मौजू ग्रामीणों की आंखों से आंसू छलक आए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed