फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Four nominations cancelled in Majhawan assembly by-election, 13 in fray

Mirzapur News: मझवां विधानसभा उपचुनाव में चार के नामांकन निरस्त, 13 मैदान में

Tue, 29 Oct 2024 03:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 29 Oct 2024 03:11 AM IST
विज्ञापन
Four nominations cancelled in Majhawan assembly by-election, 13 in fray
मिर्जापुर। मझवां विधानसभा उपचुनाव में भागीदारी के लिए नामांकन दाखिल करने वालों में से चार के पर्चे निरस्त कर दिए गए हैं। जांच में 13 उम्मीदवारों के नामांकन पत्र वैध मिले। कुल 17 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया था, जबकि 33 ने नामांकन पत्र लिए थे।
विज्ञापन

सोमवार को आरओ बनाए गए एसडीएम गुलाब चंद्र ने नामांकन पत्रों की जांच के बाद जिन उम्मीदवारों के नामांकन निरस्त किए, उनमें निर्दल रामविलास, इंडियन नेशनल समाज पार्टी की प्रिया सिंह, आजाद समाज पार्टी के धीरज कुमार मौर्य तथा विश्व कल्याण राष्ट्रीय मानव समाज पार्टी के रामलखन विश्वकर्मा शामिल हैं। तीन प्रमुख दलों भाजपा, सपा व बसपा के प्रत्याशियों के नामांकन जांच में वैध पाए गए। सपा की ज्योति बिंद, बसपा के दीपक तिवारी, भाजपा की शुचिस्मिता मौर्य के नामांकन जांच में वैध मिले। इनके अलावा नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी के अखिलेश, राष्ट्रीय जनमत पार्टी के प्रकाश चंद्र मौर्य, समाज विकास क्रांति पार्टी की राधिका सिंह, प्रगतिशील मानव समाज पार्टी के स्वयंबर, भारतीय रिपब्लिकन पार्टी इंसान के विशाल, आजाद समाज पार्टी कांशीराम के शंभूनाथ, राष्ट्रीय समाज पक्ष के शिवपूजन, निर्दलीय प्रहलाद, निर्दलीय राजेश व निर्दलीय रामलखन के नामांकन पत्र भी जांच में वैध मिले हैं। नामांकन पत्रों की जांच के दौरान कई प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ कलेक्ट्रेट परिसर व आसपास मौजूद रहे। आरओ ने गुलाब चंद्र ने बताया कि चार लोगों के नामांकन पत्र जांच के बाद निरस्त हो गए है, जबकि 13 लोगों के पर्चे जांच में वैध मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed