{"_id":"69d563e380819cf1b30a63ad","slug":"four-members-of-a-gang-involved-in-stealing-bikes-and-selling-parts-arrested-mirzapur-news-c-192-1-svns1035-151543-2026-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: बाइक चोरी करके पार्ट बेचने वाले गैंग के चार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: बाइक चोरी करके पार्ट बेचने वाले गैंग के चार गिरफ्तार
विज्ञापन
शहर कोतवाली पुलिस द्वारा बरामद बाइक के टूकड़े। स्रोत- पुलिस
- फोटो : 1
मिर्जापुर। शहर कोतवाली पुलिस ने बाइक चोरी कर पार्ट-पार्ट करके बेचने वाले गैंग के चार लोगों को पकड़ा है। एसपी ने मंगलवार को बताया कि शहर कोतवाली दयाशंकर ओझा की टीम ने कचहरी तिराहे के पास से पवन कुमार विश्वकर्मा निवासी ग्राम डेरवा विंध्याचल को गिरफ्तार किया।
उसके पास से चोरी की बाइक मिली। पवन से पूछताछ के बाद तीन साथी महेश बिंद निवासी डेरवा, रमेश केसरी निवासी गैपुरा और पिंटू बिंद निवासी थानीपुर थाना गोपीगंज जनपद भदोही को गिरफ्तार किया। बाइक चोरी करने वाले के साथ चोरी की बाइक खरीदने वाले लोग भी है। गैंग के पास से दो बाइक, 11 इंजन, तीन चेचिस, बाइक का पार्ट जब्त किए गए।
एसपी ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि हम लोगों का संगठित गिरोह है।
जो कि भिन्न-भिन्न स्थानों से मौका देखकर बाइक चुराता है। नंबर प्लेट हटाकर उसे छिपा देते हैं। चोरी की बाइक को एकत्रित कर पार्टस को अलग-अलग काट देते हैं। ताकि पहचान न हो सके। बेचने में भी आसानी हो।