{"_id":"6abad2411ffce7aa960d153f","slug":"four-arrested-on-charges-of-offering-inducements-for-religious-conversion-mirzapur-news-c-192-1-svns1035-162125-2026-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: धर्म परिवर्तन का प्रलोभन देने के आरोप में चार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: धर्म परिवर्तन का प्रलोभन देने के आरोप में चार गिरफ्तार
विज्ञापन
अहरौरा में पकड़े गए धर्मांतरण के आरोपी। स्त्रोत-पुलिस
-शिवपुर निवासी अभिषेक कुशवाहा ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी थी
तस्वीर के साथ
संवाद न्यूज एजेंसी
मिर्जापुर। अहरौरा थाना क्षेत्र में धन का प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराने का लालच देने के आरोप में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में अदलहाट थाना क्षेत्र के रजौली निवासी विनोद कुमार, निबी देवरिया निवासी सुभाष और अहरौरा थाना क्षेत्र के रामपुर ढबही निवासी उमाशंकर और राजेंद्र शामिल हैं।
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया। अहरौरा थानाध्यक्ष अजय मिश्रा ने यह जानकारी दी। बताया कि अदलहाट थाना क्षेत्र के शिवपुर निवासी अभिषेक कुशवाहा ने 27 सितंबर को अहरौरा थाने में तहरीर देकर धर्म परिवर्तन का प्रलोभन देने का आरोप लगाया था। तहरीर के आधार पर पुलिस ने उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म परिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर अहरौरा क्षेत्र से चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों का चालान कर जेल भेज दिया गया।
बदल दिया पैटर्न : बीमारी के बजाय अब आर्थिक उद्धार का दिया लालच
मिर्जापुर। जिले में पिछले वर्ष ईसाई धर्म में धर्मांतरण के खिलाफ लगातार मामले आने के बाद कार्रवाई हुई। धर्मांतरण करने वालों ने लोगों को बीमारी दूर करने व अन्य प्रलोभन देकर उनका धर्मांतरण कर रहे थे पर अब धर्मांतरण करने वालों ने पैटर्न बदल दिया है। अब वह चर्च में बुलाने के बजाय गांव-गांव जाकर सभा कर रहे हैं और आर्थिक उद्धार करने का दवा कर रहे हैं । जिसको खेती-बड़ी व अन्य व्यापार में समस्या आ रही है। उनको आर्थिक उद्धार करने की बात कह कर धर्मांतरण के लिए प्रेरित करते हैं। इसी तरह का एक मामला अहरौरा में आया। जिसमें खेती में हो रहे नुकसान से उबारने का प्रलोभन देकर उसका धर्मांतरण करने का प्रयास किया गया।
विज्ञापन
केरल के चर्च से जुड़े हैं धर्मांतरण के आरोपी
पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने बताया कि धर्मांतरण करने वाले जो लोग पकड़े गए हैं। वह केरल के चर्च से जुड़े हैं। पकड़े गए चार लोगों में आरोपी राजेंद्र का बेटा केरल गया था। वहां से उसने धर्मांतरण करने के तरीके सीखे। केरल के चर्च से बाइबिल लेकर अहरौरा आया। यह लोग इस बार चर्च ना बनाकर गांव-गांव जाकर सभा करते थे। लोगों को ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रेरित करते थे। चार माह से सक्रिय थे।
एक महीने पहले मिले थे आरोपी
अदलहाट के शिवपुर निवासी अभिषेक कुशवाहा ने बताया कि एक महीने पहले उसे आरोपी मिले थे। उसने खेती में हो रहे नुकसान के बारे में बताया । इसके बाद इन लोगों ने बताया कि खेती में हो रहा नुकसान रुक जाएगा। उसे लगा कि वह उसे कोई बिजनेस आइडिया दे रहे हैं पर जब उनसे मिला तो उन लोगों ने बताया कि वह बाइबल पढ़े। परिवार के साथ बाइबल पढ़े। इसके बाद ईसाई धर्म में धर्मांतरण करा देंगे। जिससे उसे धन की वर्षा होने लगेगी।
खंगाला जाएगा आरोपियों का अकाउंट डिटेल
मिर्जापुर। एसपी अपर्णा रजत कौशिक ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ की गई कि धर्मांतरण के बदले उन्हें कितना पैसा मिलता है तो उन लोगों ने इस बारे में नहीं बताया । उनका अकाउंट डिटेल मांगा गया है। उनके अकाउंट की जांच की जाएगी । इससे पता चलेगा कि धर्मांतरण कराने के बदले कितना पैसा मिलता था।
इनसेट
अहरौरा में एक वर्ष पहले धर्मांतरण के आरोप में पांच गिरफ्तार
30 सितंबर 2025 : अहरौरा थाना क्षेत्र के सरिया गांव स्थित चर्च में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इनमें तमिलनाडु निवासी देव सहायम डैनियल राज, सोनभद्र निवासी मिथिलेश कुमार कोल तथा मिर्जापुर निवासी ओमप्रकाश, पारस सोनकर और थामस राम सेवक शामिल थे। आरोपियों पर आर्थिक रूप से कमजोर और आदिवासी लोगों को आर्थिक मदद, बीमारी से मुक्ति तथा प्रार्थना सभाओं के जरिए ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रेरित करने का आरोप था। अहरौरा क्षेत्र में अब तक 60 से 70 लोगों के धर्मांतरण की जानकारी मिली है।
जुलाई 2025 : विंध्याचल क्षेत्र में भी तीन आरोपियों की गिरफ्तारी हुई थी। पुलिस के अनुसार, एक परिवार को धन और नौकरी का लालच देकर धर्म परिवर्तन कराने के मामले में पहले दो आरोपी गिरफ्तार हुए थे, जबकि विवेचना के बाद ट्रस्ट के ट्रस्टी फादर विजय कुमार को 21 जुलाई के आसपास गिरफ्तार किया गया।