फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Former mla and state minister rudra prasad singh passes away in mirzapur

मिर्जापुर: राज्यमंत्री और दो बार विधायक रहे रूद्र प्रसाद सिंह का निधन

Sat, 22 May 2021 03:26 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 22 May 2021 03:26 PM IST
सार

पूर्व विधायक प्रसाद सिंह सिंह मिर्जापुर जिले की मझवां सीट से दो बार विधायक रहे थे। साथ ही मुलायम सिंह के कार्यकाल में राज्यमंत्री भी थे।

विज्ञापन
Former mla and state minister rudra prasad singh passes away in mirzapur
मुलायम सिंह के साथ रूद्र प्रताप सिंह, फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मिर्जापुर जिले के मझवां से दो बार विधायक रहे और मुलायम सिंह के कार्यकाल में राज्यमंत्री रह चुके रुद्र प्रसाद सिंह का निधन हो गया। उन्होंने बीएचयू में अंतिम सांस ली। वह 87 वर्ष के थे। वह कांग्रेस में अतिप्रभाशाली राजनेता के रूप में भी रहे। वे कुशल राजनेता के साथ-साथ प्रखर चिंतक रहे। वह कांग्रेस कार्यकाल में पं. कमलापति त्रिपाठी और लोकपति त्रिपाठी के करीबी रहे।

विज्ञापन


रूद्र प्रताप सिंह (रूद्र बाबू) रामपुर कैलहट चुनार (मिर्जापुर) के निवासी थे। उन्होने कांग्रेस के दिग्गज नेता व पूर्व मंत्री पं. लोकपति त्रिपाठी व बसपा के पूर्व अध्यक्ष भागवत पाल को हराया था और उसके बाद मुलायम सिंह यादव के सरकार में खाद्य व रसद मंत्री बने थे। वे दो बार जिला सहकारी बैंक के चेयरयमैन और 1974 व 1985 में दो बार मझवां विधानसभा से विधायक बने।
विज्ञापन


परिवार में उनकी पत्नी विद्या देवी व छोटा पुत्र राजेश (राशू) है। उनके बड़े पुत्र मनोज कुमार (मुन्ना सिंह) का पहले ही निधन हो चुका है। पूर्व विधायक के निधन पर समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय लोहियाट्रस्ट पर शोक सभा आयोजित की गई। इस अवसर पर पार्टी जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी ने निधन पर दुख जताते हुए कहा कि इनके निधन से पार्टी को अपूर्णनीय क्षति हुई है। जिसकी भरपाई करना मुश्किल है। वे पार्टी के प्रति निष्ठावान, संघर्षशील व जुझारू नेता थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

निधन पर शोक व्यक्त करने वालों में पूर्व मंत्री कैलाश चौरसिया, मुन्नी यादव, शिवशंकर सिंह यादव, आशीष यादव, अशोक यादव, रोहित शुक्ला, जवाहर लाल मौर्या, सुरेन्द्र सिंह पटेल, रामगोपाल बिन्द, संजय यादव, कीर्ति कोल, लालता बियार, अनिल यादव, गिरधारी पाल, निजाम राइन, सुनील पाण्डेय, अभय यादव, सुभाष पटेल, रविप्रकाश त्रिपाठी, जुम्मन खां, शैलेष पटेल, अनिल यादव एड. सलीम बादशाह, धनश्याम साहू, विजय सोनकर, श्याम मोहन यादव, उपेन्द्र तिवारी, संतोष यादव, शिवकुमार यादव, रमाकान्त यादव, चन्द्रशेखर विश्वकर्मा, राजकुमार यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed