फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Foreign tourist missing for three hours due to traffic jam in mirzapur

पलट प्रवाह का असर: जाम में फंसी विदेशी पर्यटक की गाड़ी, टॉयलेट करने उतरा साथी हुआ लापता; तीन घंटे बाद मिला

Tue, 11 Feb 2025 03:07 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर। Published by: प्रगति चंद Updated Tue, 11 Feb 2025 03:07 PM IST
सार

मिर्जापुर जिले में महाकुंभ का पलट प्रवाह होने से श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुट रही है। ऐसे में वाहनों के आवागमन से भारी जाम की समस्या हो रही है। इसी बीच मंगलवार को एक विदेशी पर्यटक जाम के चलते तीन घंटे तक लापता रहा। कड़ी मशक्कत के बाद वह मिला। 

विज्ञापन
Foreign tourist missing for three hours due to traffic jam in mirzapur
मिर्जापुर में जाम के चलते तीन घंटे लापता रहा पर्यटक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रयागराज से वाराणसी एयरपोर्ट जा रहे विदेशी पर्यटक की गाड़ी कटरा कोतवाली क्षेत्र में सेफोर्ड स्कूल के पास जाम में फंसी गई। जाम में फंसने पर एक पर्यटक बाहर निकलकर टायलेट करने चला गया। वह वापस लौटा तो गाड़ी वहां नहीं थी। वह गाड़ी वाली दिशा में तीन किमी आगे चला गया। इसके बाद उसके साथी ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस की मदद से तीन घंटे बाद लापता विदेशी को हाईवे से बरामद कर उसके साथियों से मिलाया गया।

विज्ञापन


पांच दिनों से जाम की समस्या से जूझ रहे लोग 
प्रयागराज महाकुंभ के चलते जिले में भी कई किमी जाम लगा हुआ है। पिछले पांच दिनों से जिले में जाम के चलते लोगों को समस्या हो रही है। प्रयागराज से विभिन्न प्रदेशों की गाड़ियां आ रही है। जिसे निकालने के लिए पूरा प्रशासन लगा है। इस बीच सोमवार की रात को विदेशियों को लेकर जा रही एक कार कटरा कोतवाली क्षेत्र के सेमफोर्ड स्कूल के पास जाम में फंस गई। 
विज्ञापन


गाड़ी जाम में फंसी तो एक विदेश गाड़ी से उतरकर लघुशंका करने चला गया। वह लघु शंका कर वापस आया तो उस स्थान पर उसकी गाड़ी नहीं मिली। इसके बाद  विदेशी पर्यटक जिस दिशा की ओर गाड़ी जा रही थी। उस दिशा में तीन किलोमीटर लगभग पैदल चलकर शास्त्री  पुल के पास पहुंच गया। वहां पर वह सड़क किनारे बैठ गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, साथी के पास न आने पर विदेशियों को लेकर वाराणसी एयरपोर्ट जा रहे चालक विदेशी नागरिक के साथ यातायात व्यवस्था में लगी पुलिस को साथी के लापता होने की जानकारी दी। इसके बाद नटवा चौकी प्रभारी अनिल कुमार सिंह पुलिस फोर्स के साथ लापता विदेशी को तलाश करने निकल पड़े।

मार्ग के दोनों ओर पुलिस विदेशी को तलाशने लगी। रात को घंटो मशक्कत के बाद सड़क किनारे चील्ह तिराहा पर विदेशी सैलानी बैठा मिला। जिसे उसके साथी से मिलवाकर  वाराणसी रवाना किया गया। 

नटवा चौकी प्रभारी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि लघुशंका के लिए उतरा विदेशी लापता हो गया था। तीन घंटे मशक्कत के बाद चील्ह तिराहा से उसे बरामद किया गया। उसे साथी से मिलाकर वाराणसी एयरपोर्ट रवाना किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed