फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   For the first time, a pontoon bridge will be built for people coming from across the Ganga during Navratri.

Mirzapur News: पहली बार नवरात्र में गंगा पार से आने वाले लोगों के लिए बनेगा पीपा पुल

Sat, 28 Feb 2026 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Feb 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
For the first time, a pontoon bridge will be built for people coming from across the Ganga during Navratri.
मिर्जापुर। पहली बार नवरात्र में गंगा पार से आने वाले दर्शनार्थियों के लिए विंध्याचल में पीपा पुल बनवाया जा रहा है। कोन विकास खंड के तिलठी व हरसिंगपुर से विंध्याचल तक गंगा में बनने वाला यह पीपा पुल दर्शनार्थियों को राहत देगा वहीं शास्त्री पुल पर वाहनों के दबाव में भी कमी करेगा। गंगा उस पार वाहन पार्किंग बनाया जाएगा जहां वाहन खड़ा कर दर्शनार्थी पैदल पीपा पुल से विंध्याचल धाम पहुंच सकेंगे।
विज्ञापन



चैत्र नवरात्र की तैयारियों को लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को हुई बैठक में जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने इस पुल को एक सप्ताह में तैयार करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग से कहा कि पुल केे दोनों तरफ बैरीकेडिंग, लाइट व्यवस्था भी सुनिश्चित कराई जाए। कहा कि पीपा पुल पर नवरात्र मेला के दौरान केवल पैदल आना जाना संचालित रहेगा। पीपा पुल के दूसरे छोर अखाड़ा घाट के सामने अपर पुलिस अधीक्षक से कहा कि यात्रियों की सुविधा के लिए पार्किंग स्थल बनाया जाए, जहां पर पेयजल, शौचालय व पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था भी सुनिश्चित कराई जाए। साथ ही कहा कि रेलवे स्टेशन से मन्दिर तक जाने वाले रोड कंतित से विन्ध्याचल आने वाले मार्ग, नए ओवर ब्रिज से शिवपुर मार्ग सहित विंध्याचल मेला क्षेत्र के अन्दर व प्रयागराज, जौनपुर सहित अन्य मार्गों से विंध्याचल आने वाली सड़कों को प्राथमिकता के आधार पर मरम्मत कराते हुए यात्रियों के आवागमन के लिए पूर्ण कराना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन





सड़कों पर बहा सीवर का पानी तो होगी कार्रवाई



मिर्जापुर। बैठक में जिलाधिकारी ने जल निगम व नगर पालिका के अधिकारियों को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि गलियों व सड़कों पर सीवर अथवा नाली का पानी बहने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि कहीं भी गलियों व सड़कों पर गंदा पानी व नाली का पानी न बहने पाए ताकि श्रद्धालु शुद्ध मन से मां का दर्शन पूजन कर सकें। उन्होंने कहा कि प्रत्येक गलियों व मार्गो पर स्ट्रीट लाइट भी ठीक किया जाए। संभागीय परिवहन अधिकारी से कहा कि वाहनों की जांच अभी से प्रारम्भ कर दें तथा शराब व अन्य मादक पदार्थो का सेवन कर नशे में वाहन चलाने वालो के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई किया जाए ताकि बड़ी दुर्घटना को रोका जा सके। जिलाधिकारी ने कहा कि विंध्याचल मेला में दूर दराज से आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए जिस विभाग को जो जिम्मेदारी दी गई है उसे अभी से प्रारम्भ करते हुए मेला से पूर्व शत प्रतिशत कार्य पूर्ण करा लिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन



शराब की लाइसेंसी दुकानों पर लगवाएं सीसीटीवी कैमरा



मिर्जापुर। पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने कहा कि शराब की लाइसेंसी दुकानो पर भी सीसीटीवी कैमरा लगवाया जाए। कहा कि मेला क्षेत्र में दर्शनार्थियो की सुविधा के लिए पर्याप्त मात्रा में पुलिस अधिकारियों को लगाए जाने के साथ ही पुलिस कंट्रोल रूम, खोया पाया शिविर, आवश्यकतानुसार बैरियर व बैरिकेडिंग, सादी वर्दी में महिला व पुरुष बल की तैनाती, मेला क्षेत्र के प्रमुख गलियो एवं परिसर में सीसीटीवी कैमरा लगाते हुए कड़ी निगरानी की जाएगी। अपर जिलाधिकारी अजय कुमार सिंह ने मेला क्षेत्र में कराए जाने वाले कार्यों की जानकारी दी। खराब हैंडपंपों की मरम्मत, शुलभ शौचालय, नाली, नालों की सफाई, आवारा पशुओं को पकड़वाने सहित अन्य व्यवस्थाएं, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका से कराने का निर्देश दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed