फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   for dirnking water villagers protest

पानी की समस्या से आजिज ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Wed, 18 May 2016 12:33 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर।
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर। Updated Wed, 18 May 2016 12:33 AM IST
विज्ञापन
for dirnking water villagers protest
पानी टैंकर। - फोटो : drinking water
 क्षेत्र के तुलसी गांव के ग्रामीणों ने मंगलवार को पानी के डिब्बे लेकर राष्ट्रीय राजमार्ग सात पर प्रदर्शन किया। बाल्टी और डिब्बा लेकर प्रदर्शन करने के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग पर लंबा जाम लग गया। सड़क से गुजर रहे प्रभारी जिलाधिकारी अमित कुमार सिंह ने ग्रामीणों के बीच पहुंच कर पेयजल समस्या का हाल सुना। ग्रामीणों की मांग पर मौके पर ही एक टैंकर से जलापूर्ति करने का निर्देश दिया। घोषणा के बाद  ग्र्रामीणों का प्रदर्शन समाप्त हुआ। 
विज्ञापन


लालगंज के तुलसी गांव के ग्रामीणों ने पेयजल समस्या से अजीज आकर मंगलवार को राष्ट्रीय राजमार्ग सात पर प्रदर्शन किया। ग्रामीण राजकुमारी, संगीता, पगली देवी, पारसनाथ आदि ने कहा कि गांव में लगभग 25 सौ की आबादी है। गांव में लगे अधिकतर हैंडपंप जवाब दे चुके हैं। खंड विकास अधिकारी और प्रधान द्वारा पेयजल समस्या के निराकरण के लिए समुचित व्यवस्था नहीं किया गया है। जिससे ग्रामीणों को पेयजल समस्या का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


तहसील दिवस से लौटते समय प्रभारी जिलाधिकारी ने ग्रामीणों से वार्ता किया। ग्रामीणों को पानी उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया तथा तत्काल टैंकर से पानी आपूर्ति कराया। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों को पेयजल समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। पेयजल आपूर्ति में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान रामलखन, सूरज, रामपति, संतोष यादव, कन्हैया लाल, शिवशंकर दूबे, राजेश जायसवाल आदि मौजूद रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed