फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Food grains will be distributed to hundred card holders at each shop

प्रत्येक दुकान पर सौ कार्डधारकों को वितरित होगा खाद्यान्न

Mon, 02 Aug 2021 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Aug 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Food grains will be distributed to hundred card holders at each shop
मिर्जापुर। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत पांच अगस्त को नोडल अधिकारियों की उपस्थिति में पात्र कार्ड धारकों को नि:शुल्क खाद्यान्न वितरण किया जाएगा। प्रत्येक दुकान पर कम से कम सौ कार्ड धारकों को इस योजना का लाभ दिया जाएगा। यह खाद्यान्न उनको प्रदेश सरकार द्वारा उपलब्ध कराए बैग अथवा झोला में उपलब्ध कराया जाएगा। इस योजना से एक लाख तीन हजार पांच सौ कार्ड धारक लाभान्वित होंगे।
विज्ञापन

राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के तहत प्रति व्यक्ति पांच किलोग्राम खाद्यान्न उपलब्ध कराया जाता है। इसके लिए एसडीएम प्रत्येक उचित दर की दुकानों पर नोडल अधिकारियों की तैनाती करेंगे। इसके लिए अंत्योदय एवं पात्र गृहस्थी योजना के लाभार्थियों की पूरी सूची क्षेत्रीय पूर्ति निरीक्षक द्वारा नोडल अधिकारी को उपलब्ध कराया जाएगा। इस सूची में से कम से कम लाभार्थियों को चिन्हित कर सूची तैयार की जाएगी और खंड विकास अधिकारी के माध्यम से एसडीएम को भेजी जाएगी। जनप्रतिनिधि एवं मुख्य अतिथि की उपस्थिति में खाद्यान्न का वितरण कराया जाएगा। कोविड प्रोटोकाल के तहत समस्त आयोजन किए जाएंगे और इसका सजीव प्रसारण भी एलईडी टीवी के माध्यम से कराया जाएगा। बैनर व अन्य व्यवस्थाएं जिला पूर्ति कार्यालय की तरफ से की जाएगी। जिलाधिकारी के निर्देशानुसार पूरा वितरण कार्य कराया जाएगा। जिले के 1035 दुकानों से यह वितरण किया जाएगा। इससे जिले के 1919454 यूनिट धारक लाभान्वित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed