फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Five-year-old boy dies in BHU, seven found infected

पांच वर्षीय बालक की बीएचयू में मौत, सात मिले संक्रमित

Tue, 01 Jun 2021 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jun 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Five-year-old boy dies in BHU, seven found infected
कोरोना के तीसरे लहर में बच्चों के संक्रमित होने की आशंका जताई जा रही थी, कि जिले के अदलहाट निवासी एक पांच वर्षीय बालक की बीएचयू में मौत हो गई। जिले का ये पहला मामला है कि पांच वर्षीय बालक की कोविड से मौत हुई है। मंगलवार को जिले में कोविड के सात संक्रमित मिले तो 17 के स्वस्थ होने पर उनको डिस्चार्ज कर दिया गया। जिले में एक्टिव केस 145 है।
विज्ञापन

मंगलवार को सात संक्रमितों के मिलने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या 10 हजार 897 हो चुकी है। 17 लोगों के स्वस्थ होने पर उनको डिस्चार्ज किया गया। जिसके बाद अब तक 10 हजार 658 लोगों के स्वस्थ होने पर उनको डिस्चार्ज कर दिया गया। अदलहाट थाना क्षेत्र निवासी एक पांच वर्षीय बालक की बीएचयू में मौत हो गई। जिले में अब तक 94 की कोरोना से मौत हो चुकी है। एल-टू अस्पताल के आईसोलेशन में इस समय तीन मरीज हैं। विंध्याचल के सीएचसी में बने एल-वन अस्पताल में कोई मरीज नहीं है। 73 लोग होम आईसोलेशन में है। 68 दूसरे जिले में भर्ती है। एक मरीजों को ट्रेस नहीं किया जा सका है। कोरोना के नोडल डा. अजय कुमार ने बताया कि अदलहाट निवासी पांच वर्षीय बच्चे की दो दिन पूर्व बीएचयू में मौत हो गई। जानकारी मिलने पर मंगलवार को उसे मिर्जापुर के पोर्टल पर अपडेट किया गया है। बताया कि बच्चे को बीमारी होगी। बीएचयू में भर्ती होने के दौरान उसे कोविड हो गया होगा। मंगलवार को 10 हजार 473 की रिपोर्ट आई है। एक बालक की कोरोना से मौत हुई है। सात संक्रमितों में एक पुरुष और छह महिला संक्रमित पाई गई है। जिले में अब तक पांच लाख 37 हजार 510 का सैंपल लिया जा चुका है। पांच लाख 33 हजार 541 की रिपोर्ट आई है। तीन हजार 969 की रिपोर्ट आना बाकी है। जिले में अब तक तीन लाख 23 हजार 695 का एंटीजन किट से जांच कराया गया है। जिले में इस समय 89 हाट स्पाट है। 69 ग्रामीण और 20 शहरी क्षेत्र में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed