{"_id":"60c724977a09382759216751","slug":"five-women-were-injured-due-to-lightning-during-rain-in-mirzapur-four-of-them-from-the-same-village","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिर्जापुरः बारिश के दौरान बिजली गिरने से पांच महिलाएं झुलसी, इनमें से चार एक ही गांव की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिर्जापुरः बारिश के दौरान बिजली गिरने से पांच महिलाएं झुलसी, इनमें से चार एक ही गांव की
Mon, 14 Jun 2021 03:12 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
Published by: उत्पल कांत
Updated Mon, 14 Jun 2021 03:12 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में दो स्थानों पर बिजली गिरने की घटना में पांच महिलाएं झुलस गईं। सभी की हालत खतरे से बाहर है। पहली घटना मड़िहान थाना क्षेत्र के लूसा गांव की है। यहां सोमवार की सुबह बारिश के दौरान गिरी बिजली से चार महिलाएं झुलस गईं।
विज्ञापन
बिजली गिरने की प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में दो स्थानों पर बिजली गिरने की घटना में पांच महिलाएं झुलस गईं। सभी की हालत खतरे से बाहर है। पहली घटना मड़िहान थाना क्षेत्र के लूसा गांव की है। यहां सोमवार की सुबह बारिश के दौरान गिरी बिजली से चार महिलाएं झुलस गईं। सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ में भर्ती कराया गया, जहां अभी तीन का इलाज चल रहा है। एक को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।
विज्ञापन
बारिश के साथ गरज चमक के साथ गिरी बिजली से लूसा गांव में घर के बाहर बैठी सीता देवी (25) पत्नी कमलेश, दुर्गावती (30) पत्नी राजेश, इंदु देवी (27) पत्नी अनिल कुमार व अमृता (28) वर्ष झुलस गईं। परिजनों द्वारा सभी घायलों को राजगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
जहां मामूली रूप से झुलसी अमृता को इलाज के बाद घर भेज दिया गया, जबकि गंभीर रूप से झुलसी तीन महिलाओं को भर्ती कर चिकित्सकों द्वारा इलाज किया जा रहा है। तीनों खतरे से बाहर बताई गई हैं। इधर, हलिया विकास खंड के मतवार गांव में रविवार को देर रात 25 वर्षीय रन्नो कोल अपने घर में भोजन कर रही थी। इसी दौरान बिजली गिरी और वो चपेट में आकर झुलस गई। महिला की चीख-पुकार पर परिजन पहुंचे। घायल महिला को तत्काल न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मतवार ले कर गए। डॉक्टर ने महिला की खतरे से बाहर बताया है।
विज्ञापन