फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Five women arrested for cheating on the pretext of marriage

शादी के बहाने ठगी करने वाली पांच महिलाएं गिरफ्तार

Thu, 07 Apr 2022 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Apr 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Five women arrested for cheating on the pretext of marriage
राजगढ़। शादी करवाने का झांसा देकर वर पक्ष से मोटी रकम ऐंठने व पुलिस पर हमला करने वाली पांच महिलाओं का पुलिस ने जालसाजी व धोखाधड़ी सहित कई धाराओं में बुधवार को चालान किया।
विज्ञापन

मंगलवार को अलीगढ़ जनपद के बदला थाना क्षेत्र के बाबूपुर गांव निवासी पंकज कुमार पुत्र महेन्द्र सिंह अपने भाई की शादी रचाने के लिए मंगलवार सुबह नौ बजे नदिहार बाजार पहुंचे। जहां शादी कराने का झांसा देकर बुलाने वाले गिरोह की महिलाओं ने उनसे अलग अलग खातों में 80 हजार रुपये ट्रांसफर करा लिए।
विज्ञापन

पीड़ित की तहरीर पर चौकी प्रभारी अवधेश सिंह भागलपुर गांव पहुंचे। जहां शादी के नाम पर आए दिन ठगी करने वाली महिलाओं ने पुलिस पर ही हमला कर दिया। बाद में सूचना पर पहुंची महिला पुलिस फोर्स ने महिलाओं को गिरफ्तार किया। मड़िहान थाने ले जाया गया। पुलिस ने भागलपुर गांव की रहने वाली संगीता पत्नी स्व. राधेश्याम, प्रियंका पुत्री पप्पू, पुष्पा उर्फ अनिता उर्फ ज्योति पत्नी पप्पू, निशा देवी पत्नी विनोद व महिमा पत्नी अरविंद स्थायी निवासी दाउदपुर, थाना चकिया जिला चंदौली हाल पता भागलपुर को गिरफ्तार किया। पुलिस ने महिलाओं के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर चालान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed