फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Five trains canceled, dozens of trains running late

पांच ट्रेने निरस्त, विलंब से चल रही दर्जनों ट्रेनें

Sun, 19 Jun 2022 12:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jun 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Five trains canceled, dozens of trains running late
मिर्जापुर। सेना में भर्ती के लिए लाई गई अग्निपथ योजना को लेकर चल रहे विरोध प्रदर्शन का असर ट्रेन परिचालन पर पड़ रहा है। शनिवार को भी दर्जनों ट्रेनों अपने तय समय से विलंब से चल रही थी तो कई शाम तक अप और डाउन लाइन की पांच ट्रेनों को निरस्त किया गया। ट्रेनों के विलंब से चलने और निरस्त होने के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

बिहार से शुरू हुआ विरोध प्रदर्शन उत्तर प्रदेश के कई जिलों में पहुंच गया है। ट्रेनों और बसों को प्रदर्शनकारी निशान बना रहे हैं। बिहार के कई स्थानों पर ट्रेनों को आग के हवाले कर दिया गया। इस कारण ट्रेन यातायात प्रभावित रहा। शुक्रवार को भी कई ट्रेने विलंब से चलने के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। यही हाल शनिवार को भी रहा। बिहार के अलावा मिर्जापुर और प्रदेश के अन्य जिलों में विरोध प्रदर्शन के चलते दर्जनों ट्रेनें विलंब से चलीं। शाम तक की पांच ट्रेनों को निरस्त कर दिया गया। डाउन लाइन में कालका मेल (2312), सीमांचल एक्सप्रेस (2488), नीलांचल एक्स. (2816) और अप लाइन में मगध एक्स. (20801), संर्पूण क्रांति एक्स. ( 2393) को निरस्त कर दिया गया। इसके अलावा डाउन लाइन पर लोकमान्य तिलक (15647), ताप्ती गंगा एक्स. (19045), दुर्ग एक्स. (18201) और अप लाइन पर महानगरी (22178) समेत लगभग दर्जन भी गाड़ियां चार से पांच घंटे विलंब से चलती रही। इस कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। यात्री सुबह से स्टेशन पर ट्रेनों का इंतजार करते रहे।
विज्ञापन

सुबह रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की रही भीड़, दोपहर को सन्नाटा : रेलवे स्टेशन में सुबह 11 बजे के करीब यात्रियों की भीड़ एकत्रित थी। रेलवे स्टेशन पर आरक्षण काउंटर के अलावा जनरल टिकट के लिए यात्रियों की भीड़ उमड़ी रही। हंगामे और प्रदर्शन के बाद पुलिस ने ट्रेनों के इंतजार में खड़े लोगों से पूछताछ कर जनरल टिकट के लिए खड़े लोगों हटा दिया। ट्रेन न आने के कारण लोग भी चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने ट्विटर पर दी थी चुुनौती : शनिवार के पहले तक जिले में अग्निपथ योजना को लेकर किसी प्रकार का कोई विरोध नहीं था। शनिवार की सुबह प्रदर्शनकारियों ने ट्वीट कर प्रदर्शन करने की चुनौती पुलिस को दी। ट्वीट में ये था कि 18 जून को मिर्जापुर रेलवे स्टेशन पर अग्निपथ योजना के विरोध में प्रदर्शन किया जाएगा। सुबह नौ बजे विरोध प्रदर्शन होगा। ट्वीट पर डीआईजी, यूपी पुलिस और मिर्जापुर पुलिस को भी टैग किया गया था। ट्वीट के बाद पुलिस सक्रिय हो गई थी, पर पुलिस प्रदर्शनकारियों को रोकने में नाकाम रही। पहले रेलवे स्टेशन परिसर में प्रदर्शन हुआ। वहां से भगाए जाने और कुछ के पकड़े जाने पर प्रदर्शनकारियों ने पथरहिया विकास भवन में रोडवेज बस पर पथराव किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed