फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   First defeated cancer itself, now helping others, giving encouragement

पहले खुद कैंसर को हराया, अब दुसरों की कर रहे मदद, दे रहे हौसला

Thu, 04 Feb 2021 09:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 04 Feb 2021 09:38 PM IST
विज्ञापन
First defeated cancer itself, now helping others, giving encouragement
मिर्जापुर। चुनार विकास खंड के आयुष पांडेय (42) को ब्लड कैंसर हो गया था। लेकिन आयुष ने न सिर्फ कैंसर को मात दी, बल्कि अब दूसरों को कैंसर से लड़ने में मदद कर रहे। उन्होंने मदद के लिए कैंसर से पीड़ित लोगों का एक ग्रुप भी बनाया है।
विज्ञापन

चुनार विकास खंड के कन्हईपुर गांव के निवासी आयुष पांडेय को 2016 में ब्लड कैंसर होना पता चला। हालांकि उन्होंने हार नहीं मानी। लड़े और जीते। 2019 में वह स्वस्थ हुए। कैंसर से संघर्ष के दौरान आयुष को इस बीमारी से पीड़ित लोगों की तकलीफ का एहसास हुआ। पूरी तरह से ठीक होने के बाद उन्होंने कैंसर पीड़ितों की मदद के लिए मन बना लिया। इसके लिए आयुष ने एक ग्रुप बनाया, कैंसर से पीड़ित लोगों को इससे जोड़ा। आयुष के ग्रुप में करीब 375 लोग शामिल हो चुके हैं। अब तक दो वर्षों में आयुष ने करीब 34 कैंसर से पीड़ित मरीजों की हर स्तर से मदद की है। आयुष ने विवेक सर्जिकल सेंटर के संपर्क में रहते हुए पीड़ितों की इलाज, खान-पान से लेकर रहने की सुविधा को उपलब्ध कराने में मदद की। चिकित्सालय के प्रबंधक डाक्टर विवेक दूबे ने बताया कि चिकित्सालय ने चुनार क्षेत्र में नि:शुल्क कैंसर जांच शिविर का आयोजन किया। इसमें क्षेत्र के बहुत ग्रामीणों ने अपनी जांच कराई, लेकिन आयुष में कैंसर का शुरूआती दौर था। जिसे डाक्टर अजय कुमार ने पहचान समय से कर ली। दो वर्षों की देख रेख के बाद आज आयुष पूर्णत: ठीक हैं। उनके धैर्य की जितनी प्रशंसा की जाए कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed