फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   firing in bamboo cutting, young man narrowly escaped

बांस काटने के विवाद में चली गोली, बाल-बाल बचा युवक

Sun, 26 Jul 2020 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
firing in bamboo cutting, young man narrowly escaped
राजगढ़। मड़िहान थाना क्षेत्र करौंदा गांव में बांस काटने को लेकर पुराना विवाद रविवार की सुबह में फिर गर्मा गया। विवाद बढ़ने पर एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर अवैध असलहे से फायर कर दिया। इसमें युवक बाल बाल बच गया। आरोपी ने दूसरा फायर करने की कोशिश किया पर गोली फंस गई। गोली फंसने पर वह वहां से अपने साथी के साथ बाइक सेे फरार हो गया। पीड़ित पक्ष ने पुलिस को सूचना दिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस देर से पहुंची। तहरीर मिलने पर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

क्षेत्र के करौंदा गांव में दो परिवारों में जमीन का विवाद कई वर्षों से चल रहा है। जमीनी विवाद के कारण एक माह पहले बांस काटने को लेकर विवाद हुआ था। एक पक्ष बांस काटने गया था तो दूसरे पक्ष ने बांस काटने से मना किया था। इस पर दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। शशि कुमार पांडेय ने आरोप लगाया कि वह सुबह खेत में घास काटने गया था। विपक्षी खेत में पहुंचा और जान से मारने के नियत से असहले से फायर किया। खेत में गिरकर किसी तरह से जान बचाकर वहां से भागने लगा। इस पर विपक्षी असलहा लेकर दौड़ा लिया। दूसरा फायर करने पर गोली फंस गई। इसके बाद वह बाइक से खड़े अपने साथी के साथ वहां से फरार हो गया। एक माह पूर्व भी बांस काटने को लेकर विवाद हुआ था। शशि कुमार पांडेय ने थाने मेें तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग किया। सूचना पर राजगढ़ चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे। मड़िहान के प्रभारी थानाध्यक्ष उदय नरायण सिंह ने बताया कि गांव में गोली चने की सूचना पर राजगढ़ चौकी प्रभारी को जांच के लिए भेजा गया था। वहां पर गोली का खोका नहीं मिला। ग्रामीणों से बात करने पर पता चला की गोली की आवाज आई थी। आरोपी फरार है। मामले की जांच की जा रही है। जांच कर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed