फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Firecrackers were set off and sweets were distributed following the SP's victory in the MLC election.

Mirzapur News: एमएलसी चुनाव में सपा की जीत पर पटाखे छोड़े और मिठाइयां बांटीं

Fri, 30 Oct 2026 01:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
Firecrackers were set off and sweets were distributed following the SP's victory in the MLC election.
एमएलसी चुनाव में जीत पर समाजवादी पार्टी कार्यालय पर जश्न मनाते सपा नेता। स्रोत- सपा
मिर्जापुर। वाराणसी शिक्षक और स्नातक खंड की दोनों सीटों पर समाजवादी पार्टी की जीत की खबर आते ही पार्टी कार्यालय लोहिया ट्रस्ट में कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़कर और मिठाइयां बांटकर जश्न मनाया। कार्यवाहक जिलाध्यक्ष अशोक यादव को कार्यकर्ताओं ने मिठाई खिलाई और फूलमालाओं से लादकर उनका स्वागत किया।
विज्ञापन

कार्यवाहक जिलाध्यक्ष ने कहा कि शिक्षक एमएलसी चुनाव में दूसरी बार लाल बिहारी यादव और स्नातक एमएलसी चुनाव में आशुतोष सिन्हा ने जीत दर्ज की है। कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी जनपद की पांचों विधानसभा सीटें जीतेगी। उन्होंने कहा कि 31 अक्टूबर को सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पार्टी कार्यालय पर मनाई जाएगी। इस दौरारन पूर्व मंत्री कैलाश चौरसिया, मुन्नी यादव, सुरेंद्र सिंह पटेल, राजेश भारती, अभय यादव, अनीस खान, परवीन बानो, आकाश यादव, वंदना गुप्ता, दिव्या गुप्ता, अशोक सिंह, डॉ. शक्ति श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed