फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Fire in moving truck, stirred up

चलते ट्रक में लगी आग, मची हड़कंप

Wed, 26 May 2021 06:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 26 May 2021 06:12 PM IST
विज्ञापन
Fire in moving truck, stirred up
ड्रमंडगंज। राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित बेलन बरौधा वाहन स्टैंड के पास बुधवार की दोपहर एक चलती ट्रक में आग लग गयी। आग लगने का आभास होते ही चालक ने ट्रक को रोककर आसपास के लोगों से आग बुझाने के लिए मदद की गुहार लगाने लगा। चालक की गुहार सुनकर बगल के ही दिनेश पांडेय ने तत्काल अपना सबमर्सिबल पंप चालू कर पाइप से पानी उपलब्ध कराया, तब जाकर किसी तरह ट्रक में लगी आग पर काबू पाया जा सका । ट्रक कटनी मध्यप्रदेश से दाल लादकर वाराणसी जा रही थी। उसका पिछला चक्का रास्ते में कहीं पंचर हो गया था। लेकिन ट्रक चालक को इसकी जानकारी नहीं हो पायी। ऐसे में बगैर हवा के चल रहे गरम टायर के घिसने से निकली चिंगारी से ट्रक के पिछले हिस्से में आग लग गयी। ट्रक के पीछे-पीछे आ रहे एक बाइक सवार ने चलती ट्रक से धुआं उठता देख बरौधा स्टैंड पर ओवरटेक कर ट्रक चालक को इसकी जानकारी दिया। जिसके बाद चालक ने गाड़ी रोकी। ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक तत्काल आग पर काबू पा लिया गया नहीं तो बड़ी क्षति हो जाती।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed