{"_id":"680e810f5252f58eb508b8de","slug":"fire-broke-out-in-darban-forest-more-than-a-hundred-trees-were-burnt-and-destroyed-mirzapur-news-c-192-1-svns1034-132926-2025-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: दरबान जंगल में लगी आग, साै से ज्यादा पेड़ जलकर हुए नष्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: दरबान जंगल में लगी आग, साै से ज्यादा पेड़ जलकर हुए नष्ट
विज्ञापन
क्षेत्र के दरबान जंगल में रविवार को दोपहर में आग लग गई। साै से ज्यादा पेड़ जलकर नष्ट हो गए। राहगीरों ने पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने फायर ब्रिगेड व वन विभाग को जंगल में आग लगने की सूचना दी। पुलिस के मुताबिक, चार घंटे में वनकर्मियों ने आग पर काबू पा लिया। माैके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी नहीं पहुंची। प्रभागीय वनाधिकारी अरविंद राज मिश्र ने बताया कि राजगढ़ चुनार मार्ग पर दरबान ग्राम पंचायत के इंदिरा नगर से सटे जंगल में आग का दायरा डेढ़ साै मीटर था। हवा तेज होने के कारण आग तेजी से जंगल में फैल रही थी। राहगीरों ने जंगल में आग लगने की सूचना दी। चार घंटे में वनकर्मियों ने आग बुझाई। संबंधित रेंजर को मौके पर भेजा गया है। डीएस नेगी ने बताया आग बुझा दी गई है। आग से लगभग डेढ़ साै मीटर जंगल की क्षति हुई है। साै से ज्यादा पेड़ जलकर नष्ट हो गए। सूचना के बावजूद दमकल की गाड़ी नहीं आई। आशंका जताई कि किसी राहगीर ने जलती बीड़ी जंगल में फेंक दी थी।
इनसेट
वन कर्मियों ने आग पर पाया काबू
ड्रमंडगंज। फारेस्ट रेंज ड्रमंडगंज के बबुरा रघुनाथ सिंह जंगल में शनिवार की देर शाम लगी आग को दूसरे दिन रविवार को वन कर्मियों ने आग बुझाई। बबुरा रघुनाथ सिंह जंगल में शनिवार को देर शाम आग लग गई थी। सूचना पर पहुंची वनविभाग की टीम आग बुझाने में जुटी रही। पहाड़ के ऊपर जंगल में लगी आग तेजी से फैल रही थी। जंगल से उठती आग की लपटें आसपास के गांवों में भी दिखाई दे रही थीं। क्षेत्रीय वनाधिकारी वीरेंद्र कुमार तिवारी ने बताया कि बबुरा रघुनाथ सिंह के जंगल में आग लग गई है। लेकिन भीषण गर्मी और तेज हवाओं के चलते दुर्गम वन क्षेत्र में लगी आग को बुझाने में कठिनाई हो रही थी। रेंजर ने बताया रविवार सुबह तक जंगल में लगी आग पर काबू पा लिया गया है।