फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Fire breaks out in carpet factory, loss worth lakhs

Mirzapur News: दरी के कारखाने में लगी आग, लाखों का नुकसान

Mon, 17 Feb 2025 12:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 17 Feb 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
Fire breaks out in carpet factory, loss worth lakhs
मिर्जापुर। कटरा कोतवाली क्षेत्र में इमामबाड़ा साहिबा नगर कब्रिस्तान के पास स्थित दरी के कारखाने में रविवार की दोपहर आग लग गई। घटना की जानकारी पाकर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से लाखों रुपये का नुकसान बताया जा रहा है।
विज्ञापन

क्षेत्र स्थित शेखू हैंडीक्राफ्ट नामक दरी का कारखाना है। रविवार को कारखाना बंद था। दोपहर बाद कारखाने से धुआं निकलने लगा। जब तक लोग वहां पहुंचते, तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया था। इसकी सूचना फायर ब्रिगेड और पुलिस को दी गई। कुछ देर बाद पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। कारखाने के मालिक ने बताया आग से चार से पांच लाख रुपये का नुकसान हुआ है। अग्निशमन अधिकारी अनिल सरोज ने बताया कि शार्ट सर्किट से आग लगी थी। आग पर काबू पा लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed