फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   FIR Filed Against Two for Cheating Farmers Through Underweighing

Mirzapur News: घटतौली कर किसानों से ठगी में दो के खिलाफ प्राथमिकी

Sun, 24 May 2026 01:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
FIR Filed Against Two for Cheating Farmers Through Underweighing
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पटेहरा। संतनगर के पड़रिया खुर्द गांव में एक सप्ताह पूर्व दो गल्ला व्यापारियों अनिल और बाबू ने किसानों से अनाज खरीदारी में इस्तेमाल कांटे को रिमोट से कंट्रोल कर धोखाधड़ी की।

शिकायत पुलिस के साथ डीएम से की गई। डीएम के निर्देश पर पुलिस ने शनिवार को दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच में जुटी है।
पड़रिया खुर्द गांव निवासी सुबास मौर्य ने बताया कि दो गल्ला व्यापारी किसानों से अनाज खरीदारी में इस्तेमाल कांटे को रिमोट से कंट्रोल कर धोखाधड़ी कर रहे थे। किसानों को शक हुआ तो वह दूसरे कांटा पर तौल किए। तब व्यापारी की धांधली उजागर हो गई। किसानों ने शिकायत जिलाधिकारी से कर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

बताया कि गल्ला व्यापारी उनके गांव में कई किसानों के साथ घटतौली कर धोखाधड़ी कर रहा है। कांटा और रिमोट भी पुलिस को सौंप दिया गया है।
जिलाधिकारी ने मामले को संज्ञान में लेते हुए संतनगर पुलिस को मामले की जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया।
पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अनिल व रामबाबू के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई।
थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया की पीड़ित किसान की तहरीर पर अनिल व रामबाबू के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed