फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Finding the house deserted, theft of thousands including cash

घर सूना पाकर, नगदी समेत हजारों की चोरी

Sun, 19 Sep 2021 11:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Sep 2021 11:38 PM IST
विज्ञापन
Finding the house deserted, theft of thousands including cash
मिर्जापुर। हलिया थाना क्षेत्र के दिघिया गांव में दोपहर को सूना मकान पाकर चोरों ने ताला तोड़कर घर में रखे 18 हजार नगदी और आभूषण समेत हजारों का सामान चोरी कर ले गए। देर शाम घर लौटने पर गृह स्वामी को चोरी की जानकारी हुई। रविवार की सुबह मकान मालिक ने थाने में तहरीर देकर अज्ञात चोरों को पकड़ने की मांग की।
विज्ञापन

क्षेत्र निवासी पन्नालाल शनिवार की सुबह गांव में काम करने गया था। उसकी पत्नी दोपहर इलाज कराने के लिए हलिया बाजार गई थी। इस दौरान घर सूना पाकर चोरों ने ताला तोड़कर आलमारी में रखे नगदी और आभूषण चोरी कर लिया। शाम को घर पहुंचने पर चोरी की जानकारी हुई। पन्नालाल ने बताया कि दो दिन पहले तीन बकरों को 18 हजार रुपये में बेचा था। वह रुपये बक्से में रखा था। बाक्स का ताला तोड़कर चांदी का सात लच्छा, लाकेट चोरी कर ले गए। रविवार को पन्नालाल ने थाने में चोरी की तहरीर दिया। पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed