फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   File an FIR against the encroachers

अतिक्रमण करने वालों पर दर्ज कराएं प्राथमिकी

Sun, 22 May 2022 12:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 22 May 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
File an FIR against the encroachers
जिले की चारों तहसीलों में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने लालगंज में लोगों की शिकायतों की सुनवाई की। समाधान दिवस पर पूरे जिले में कुल 401 मामले आए। इनमें से मौके पर मात्र 17 का ही निस्तारण हो सका। जिलाधिकारी ने अतिक्रमण करने के आरोप में 12 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने का निर्देश भी दिया।
विज्ञापन

सदर तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस में मंडलायुक्त योगेश्वर राम मिश्र, डीआईजी आरके भारद्वाज ने लोगों की शिकायतों की सुनवाई की। इस दौरान कुल 126 मामले आए। जिसमें से मात्र तीन का ही मौके पर निस्तारण हो पाया। इस दौरान एडीएम शिवप्रताप शुक्ल, एसडीएम सदर चंद्रभान सिंह, तहसीलदार फूलचंद्र आदि मौजूद रहे। इसके बाद एडीएम ने सदर तहसील का मुआयना भी किया। उधर, लालगंज तहसील में 181 से अधिक मामले आए और मौके पर नौ का निस्तारण किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी ने प्रार्थना पत्र की पावती नहीं मिलने पर तहसीलदार से स्पष्टीकरण तलब किया। साथ ही उन्होंने संबंधित लिपिक के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश भी दिया। जिलाधिकारी ने 12 अतिक्रमणकर्ताओं के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत करने का भी निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने अधिकारियों से कहा कि तालाब, खलिहान, अवैध कब्जा, चकरोड, नाली पर से पुलिस फोर्स के अतिक्रमण हटवाएं। उन्होंने समाधान दिवस में मौजूद जिला स्तरीय अधिकारियों को आगाह किया कि लालगंज में अधिकतर मामले अवैध अतिक्रमण से जुड़े हुए आए हैं। बल्हिया कला निवासी विपिन तिवारी ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर गांव में प्राथमिक विद्यालय खोले जाने की मांग की। दुबार कला नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सक की तैनाती के लिए राम तिवारी व सत्यकाम दुबे ने निवेदन किया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक अजय कुमार सिंह, मुख्य विकास अधिकारी श्रीलक्ष्मी वीएस, डीएफओ पीएस त्रिपाठी, सीएमओ राजीव सिंघल, उपजिलाधिकारी विजय नारायण सिंह, तहसीलदार शशांक शेखर राय आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

उधर, मड़िहान में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस 36 शिकायती पत्र आये। जिसमें से मौके पर दो मामलों का निस्तारण किया गया। सबसे अधिक मामले जमीन व पुलिस से संबंधित थे। इस अवसर पर सीओ आपरेशन अजय कुमार राय, तहसीलदार नुपूर सिंह, खंड विकास अधिकारी पटेहरा अजय तिवारी राजगढ़ शैलेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। चुनार तहसील में आयोजित समादान दिवस में फरियादियों की शिकायतों की अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे अमरेंद्र कुमार वर्मा ने सुनवाई की। आराजी लाइन सुल्तानपुर निवासी माया देवी ने शिकायती प्रार्थना दिया कि अदलपुरा स्थित शीतला धाम में पूजन एवं प्रसाद सामग्री की उनकी दुकान है, जिसमें शुक्रवार की रात गांव के ही एक व्यक्ति ने कब्जा करने की नीयत से ताला लगा दिया है। गौरा गांव निवासी भानु प्रताप सिंह, अनुपम, अभिनय सिंह, गंगा प्रसाद सिंह, प्रदीप सिंह आदि ने गांव से होकर जा रहे नहर पर पुल बनवाये जाने हेतु प्रार्थना पत्र दिया। मनउर गांव निवासी कांता ने शिकायती प्रार्थना दिया कि गांव में हरिजन आबादी हेतु सुरक्षित भूमि पर गांव के कुछ दबंग लोगों द्वारा कब्जा किया जा रहा है। इस दौरान कुल 58 प्रार्थना पत्र आए। जिसमें से मौके पर तीन का निस्तारण किया गया। इस दौरान उपजिलाधिकारी नीरज प्रसाद पटेल, तहसीलदार अरुण कुमार गिरि, पुलिस उपाधीक्षक रामानंद राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed