यूपी: बरात में आए ऑर्केस्ट्रा की स्टेज पर चढ़े लोग, लड़की पक्ष और गांव के लोगों में मारपीट, आठ घायल
हलिया थाना क्षेत्र के मड़वा धनावल गांव में हथेड़ा गांव से बरात आई थी। जहां ऑर्केस्ट्रा चल रहा था। इसी दौरान कुछ लोग स्टेज पर चढ़ गए, जिससे झगड़ा हो गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले के एक गांव में आई बरात में सोमवार की रात ऑर्केस्ट्रा के दौरान स्टेज पर गांव के कुछ लोगों के चढ़ने को लेकर विवाद हो गया। बीच-बचाव कर रहे लड़की पक्ष और गांव के लोगों में जमकर मारपीट हो गई, जिसमें आठ लोग घायल हो गए। पुलिस घायलों को लेकर पीएचसी पहुंची, जहां से एक युवक को मंडलीय चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया। लड़की पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार, हलिया थाना क्षेत्र के मड़वा धनावल गांव निवासी रामरती की बेटी दीपा की शादी के लिए हथेड़ा गांव से बरात आई थी। बरात में ऑर्केस्ट्रा चल रहा था। इसी बीच मड़वा धनावल गांव के ही रामलाल, बृजलाल, उदयभान, सोनू ऑर्केस्ट्रा की स्टेज पर चढ़ गए। बरातियों ने इसका विरोध किया तो विवाद हो गया।
बीच-बचाव के लिए पंहुचे लड़की पक्ष के दिव्यांग लवलेश को भी लोग मारने लगे। मौके पर पंहुचे सुरेश(27), रामपति(45), सर्वेश(24), प्रेमचंद(38), राजेंद्र(42), रामधारी(70) को भी मारपीट कर घायल कर दिया। दूसरे पक्ष के रामलाल(55) को भी चोटें आईं हैं।
ग्रामीणों की सूचना पर पंहुची पीआरवी की टीम ने घायलों को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया। जहां पर सुरेश की हालत गंभीर देखकर मंडलीय चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया गया। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ अभिषेक जायसवाल ने बताया कि सुरेश की हालत गंभीर होने पर मंडलीय चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया गया है। पुलिस प्रेमचंद की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल करने में जुट गई है।