{"_id":"601f9f08348be73cf675d60c","slug":"female-devotee-came-to-worship-maa-vindhyavasini-fell-after-unconscious-died-in-mirzapur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मां विंध्यवासिनी के दर्शन पूजन करने आई महिला श्रद्धालु गश खाकर गिरी, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां विंध्यवासिनी के दर्शन पूजन करने आई महिला श्रद्धालु गश खाकर गिरी, मौत
Sun, 07 Feb 2021 02:18 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sun, 07 Feb 2021 02:18 PM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर जिले के विंध्याचल में मां विंध्यवासिनी के दर्शन करने गोरखपुर से मालती देवी(62) चामुंडा देवी मंदिर के पास गश खाकर गिर गई। इसके बाद में उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
गोरखपुर के बैरिया गांव से 50 लोग एक बस में सवार होकर विंध्याचल दर्शन पूजन के लिए पहुंचे थे। क्षेत्र के पटेंगरा चौराहे के पास बस खड़ी करने के बाद सभी यात्री विंध्य क्षेत्र के ही अखाड़ा घाट पर गंगा स्नान करने के लिए पहुंचे। गंगा स्नान करने के बाद सभी लोग सीढ़ी चढ़कर पुरानी वीआईपी के रास्ते मंदिर जाने वाले ही थे कि चामुंडा देवी मंदिर के पास एक बुजुर्ग महिला गश खाकर गिर गई।
विज्ञापन
इसके बाद महिला के मुंह से खून भी निकल आया और मौके पर ही मौत हो गई। साथी आनन-फानन में निजी चिकित्सक को बुला कर लाए तो चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव का पंचनामा कर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
मृतक महिला मालती देवी पत्नी स्व शोधन यादव के साथ उनके पाटीदार मैनेजर यादव आए थे, जिन्होंने शव को लेकर प्राइवेट एंबुलेंस द्वारा गांव रवाना हुए।