फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Father-son Corona positive returned from Mumbai

मुंबई से लौटे पिता-पुत्र कोरोना पाजिटिव

Tue, 16 Jun 2020 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
Father-son Corona positive returned from Mumbai
मिर्जापुर। जिले में लगातार तीसरे दिन कोरोना संक्रमितों की संख्या में इजाफा हुआ है। मंगलवार को छानबे ब्लाक के अघवार सुपंथा गांव में निवासी पिता-पुत्र की रिपोर्ट कोरोना पाजिटिव आई है। दोनों मुंबई से लौटे थे और भदोही में जांच कराए थे। भदोही से ही जांच रिपोर्ट पाजिटिव आई है। दो पाजिटिव मिलने के बाद जिले में संक्रमितो की संख्या 50 हो गई है। इसमें 15 हो गई है। इसमें 35 स्वस्थ होकर घर जा चुके है।
विज्ञापन

जिले में कोरोन संक्रमितों के बढ़ने और घटने का क्रम जारी है। तीन-चार दिन कोराना संक्रमितो की संख्या बढ़ती है तो फिर दो-तीन दिन तक स्वस्थ होकर छुट्टी होने के बाद घटना का क्रम जारी हो जाता है। इधर तीन दिनों से कोरोना संक्रमितो की संख्या में बढ़ोत्तरी का क्रम जारी है। पिछले तीन दिनों से कोरोना संक्रमित मिल रहे है। रविवार को सीखड़ के विदापुर में तीन, हलिया में एक और तीर्थ पुरोहित के परिवार के दो लोगों समेत छह पाजिटिव मिले थे। सोमवार को चुनार के महमदपुर गांव में कोरोना संक्रमित महिल मिली। मंगलवार को छानबे ब्लाक के पोस्ट सुपंथा गांव अघवार में पिता पुत्र की रिपोर्ट पाजिटिव आई है। एक व्यक्ति अपनी पत्नी, पुत्र और पुत्री के साथ 28 मई को मुंबई से लौटा था। उसका गांव भदोही के बार्डर पर है। 10 जून को तबीयत खराब होने पर भदोही में जाकर जांच कराया। वहां पिता-पुत्र का सैंपल लिया गया। मंगलवार को पिता-पुत्र की रिपोर्ट पाजिटिव आई है। रिपोर्ट पाजिटिव आने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पिता-पुत्र को सेफोर्ड में बने आईसोलेशन में भर्ती किया। परिवार के नौ लोगों को परसिया आश्रम पद्धति विद्यालय के क्वारंटीन सेंटर में क्वारंटीन किया गया। दो संक्रमितो केे मिलने के बाद जिले में संक्रमितो की संख्या 50 पहुंच गई है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मंगलवार को जिले से 123 लोगों का सैंपल जांच के लिए लिया। इसमें कछवां के भैंसा, गुरसंडी और विजयपुर और सेम्फार्ड के आईसोलेशन वार्ड से सैंपल लिया गया। मंडलीय अस्पताल के ट्रूनाट मशीन से भी छह लोगों की जांच की गई। जिले से अब तक तीन हजार 177 का लोगों का सैंपल लिया जा चुका है। लगभग 600 सैंपल की रिपोर्ट आना बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed