{"_id":"6ae8eadede879f235f0c55a4","slug":"father-raised-them-through-manual-labor-sons-fulfilled-his-dream-by-winning-national-medals-mirzapur-news-c-192-1-svns1034-164294-2026-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: मजदूरी कर पिता ने पाला, बेटों ने राष्ट्रीय पदक जीतकर सपना पूरा किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: मजदूरी कर पिता ने पाला, बेटों ने राष्ट्रीय पदक जीतकर सपना पूरा किया
विज्ञापन
राष्ट्रीय थांग-ता प्रतियोगिता में कांस्य पदक विजेता मनीष व सागर।-सोशल मीडिया।
अदलहाट। रामपुर गांव निवासी मजदूरी करने वाले पप्पू ने परिवार के भरण-पोषण के साथ बेटों के सपनों को पूरा करने के लिए दिन-रात मेहनत करते रहे। अब बेटों ने राष्ट्रीय स्तर पर कांस्य पदक जीतकर पिता के संघर्ष को सम्मान दिलाया है।
अदलहाट के राजकीय हाईस्कूल भुईलीखास के छात्र मनीष और सागर ने दिल्ली में आयोजित 70वीं राष्ट्रीय माध्यमिक विद्यालयीय था गंता मार्शल आर्ट प्रतियोगिता में दो कांस्य पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया है।
दिल्ली के त्यागराज स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 31 अक्तूबर से पांच नवंबर तक होने वाली प्रतियोगिता के अंडर-19 बालक वर्ग में रामपुर गांव निवासी मजदूर पप्पू के बेटे मनीष ने माइनस 80 किलो भार वर्ग में कांस्य पदक जीता। बेटे की सफलता की खबर मिलते ही पिता भावुक हो उठे। वहीं, खेदन के पूरा गांव निवासी मजदूर दिनेश के बेटे सागर ने भी कांस्य पदक जीतकर प्रतिभा का परिचय दिया।
विज्ञापन
मंडलीय खेल सचिव राजवन सिंह ने दोनों खिलाड़ियों की उपलब्धि की पुष्टि की। राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सीएम खेल पुरस्कार के तहत दोनों खिलाड़ियों को प्रशस्तिपत्र और 30-30 हजार रुपये देकर सम्मानित करेंगे।