{"_id":"5fce7ae58ebc3ee629352661","slug":"father-beaten-to-death-with-iron-rod-mirzapur-news-vns562144868","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैसा न देने पर पुत्र ने पिता लोहे के राड से पीटकर मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैसा न देने पर पुत्र ने पिता लोहे के राड से पीटकर मार डाला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नरायनपुर (मिर्जापुर)। अदलहाट थाना क्षेत्र के बरईपुर गांव में सोमवार की दोपहर पैसा न देने पर एक युवक ने वृद्ध पिता की राड से पीट-पीट कर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पुत्र को हिरासत में ले लिया। बताया जा रहा है हत्यारोपी युवक मनोरोगी है। हालांकि मामले में मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है।
क्षेत्र निवासी 65 वर्षीय बचाऊ मजदूरी करते थे। उनको चार पुत्री और दो पुत्र हैं। इसमें तीन पुत्रियों की शादी हो चुकी है। दोनों पुत्र मनोरोगी हैं। छोटा पुत्र आए दिन लापता रहता है। सोमवार को वह घर से कुछ दूर लकड़ी काट रहे थे। इस दौरान कई दिनों से लापता छोटा पुत्र उनके पास पहुंचा और पैसा मांगने लगा। पैसा न होने के कारण बचाऊ ने उसे मना कर दिया। इससे आक्रोशित 22 वर्षीय पुत्र ने पास में पड़े लोहे की राड से पिता के सिर पर हमला कर दिया। पिता के सिर पर कई वार किया। इससे वो लहूलुहान होकर गिर पड़े। उनकी चीख सुनकर लोग इकट्ठा हुए। सूचना पर पहुंची पुलिस आरोपी पुत्र को हिरासत में ले ली। तब तक वृद्ध की भी मौत हो गई। हत्या के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था। मृतक के भतीजे संपत राम ने बताया कि पिता पर हमला करने वाला पुत्र मनोरोगी है। कई दिन से वह लापता था। सोमवार को ही लौटा और किसी बात को लेकर चाचा पर राड से हमला कर दिया। थानाध्यक्ष अदलहाट प्रमोद कुमार यादव ने बताया कि युवक मनोरोगी है। पिता के पैसा न देने पर उसने राड से हमला कर हत्या कर दी।