{"_id":"6630146519e57431a1035814","slug":"father-and-cousin-returning-from-daughters-reception-die-in-accident-mirzapur-news-c-192-1-svns1035-115600-2024-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: बेटी के रिसेप्शन से लौट रहे पिता और चचेरे भाई की हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: बेटी के रिसेप्शन से लौट रहे पिता और चचेरे भाई की हादसे में मौत
विज्ञापन
मड़िहान। देहात कोतवाली क्षेत्र के बरकछा दक्षिणी परिसर के पास सोमवार को भोर में करीब तीन बजे कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में जौनपुर में आयोजित पुत्री के रिसेप्शन कार्यक्रम से लौट रहे पिता की मौके पर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस कार सवार सात घायलों को उपचार के लिए ट्राॅमा सेंटर मिर्जापुर लेकर गई। जहां से तीन घायलों को वाराणसी रेफर किया गया। वहां एक किशोर की मौत हो गई। दो लोगों की मौत से खुशियों के घर में मातम छा गया।
पटेवर गांव के बंदेइया मजरा निवासी पूर्व प्रधान सरबत सोनकर की पुत्री काजल सोनकर की शादी तीन दिन पूर्व जौनपुर में हुई थी। रविवार को रिसेप्शन का कार्यक्रम था। जिसमें शामिल होने के लिए परिवार के लोग गए थे। रिसेप्शन कार्यक्रम में शामिल होने के बाद रात में कार से पूर्व प्रधान सरबत सोनकर समेत आठ लोग घर लौट रहे थे। रास्ते में भोर में तीन बजे के करीब देहात कोतवाली क्षेत्र के बरकछा दक्षिणी परिसर के पास कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। सभी लोगों को कार से बाहर निकाला गया। इस हादसे में पूर्व प्रधान पति गोपाल सोनकर (55) की मौके पर ही मौत हो गई। गाड़ी में बैठीं पूर्व प्रधान सरबत सोनकर (46) पत्नी गोपाल सोनकर, राज सोनकर (17) पुत्र राजकुमार सोनकर, आयुष सोनकर (15) पुत्र कमल कुमार सोनकर, आंचल (17) पुत्री गोपाल सोनकर, चांदनी (15) पुत्री गोपाल सोनकर, रूपा (18) पुत्री गोपाल सोनकर तथा गाड़ी चालक महेंद्र भारती (22) सभी निवासी पटेवर थाना मड़िहान घायल हो गए। सभी को उपचार के लिए एंबुलेंस से ट्रॉमा सेंटर मिर्जापुर पहुंचाया भेजा गया। जहां से सरबत सोनकर, राज सोनकर, आयुष सोनकर की हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने वाराणसी रेफर कर दिया। परिजन घायलों को वाराणसी के निजी अस्पताल में इलाज के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान राज सोनकर की मौत हो गई। अन्य घायलों चांदनी, रूपा, महेंद्र का ट्राॅमा सेंटर मिर्जापुर में इलाज चल रहा है। आंचल को सामान्य चोट आई थी। उसे इलाज कर घर भेज दिया गया। देहात कोतवाल राणा प्रताप यादव ने बताया कि कार पेड़ से टकराने पर दो लोगों की मौत हो गई और छह लोग घायल हो गए।