{"_id":"6228f403e3781c7570308de1","slug":"fate-of-60-candidates-will-be-decided-today-mirzapur-news-vns6424759158","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur Election Result: आज होगा 60 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur Election Result: आज होगा 60 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर। जनपद की पांच विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़े 60 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला आज बृहस्पतिवार को होगा। इसबार मतदान के बाद जानकारों का मानना है कि रुझान ऐसा है कि किसी भी सीट पर यह नहीं कहा जा सकता कि वहां पर क्लीन स्वीप है। अधिकतर जगहों पर कांटे की टक्कर बताई जा रही। मतगणना के लिए वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों ने मतगणना स्थल का निरीक्षण किया।
विधानसभा चुनाव के हर नतीजे से रूबरू होने के लिए इस लिंक पर करें क्लिक
मतगणना 10 मार्च को सुबह आठ बजे से शुरू होगी और निर्णय आने तक जारी रहेगी। जिले में पांच विधानसभा सीटें हैं। प्रत्येक विधानसभा के लिए 14 टेबल लगाई गई हैं। इस प्रकार से पांच क्षेत्रों के लिए 70 टेबल लगाई गई हैं। जिले में 1335 मतदान केंद्र व 2268 मतदान स्थल बनाए गए थे। इनके लिए 2268 पोलिंग पार्टियों को रवाना किया गया था। जिले के पांच विधानसभाओं में कुल 1893272 मतदाताओं में से 1142490 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। जिसमें 588203 पुरुष एवं 554282 महिला व पांच अन्य मतदाता शामिल हैं।
विज्ञापन
उन्होंने विधानसभा क्षेत्र वार जानकारी देते हुये बताया कि 395 छानबे में कुल 373787 मतदाताओं में से 216191 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया गया जो 57.84 प्रतिशत हैं। इसी प्रकार 396 मिर्जापुर नगर में 402842 के सापेक्ष 226377 मतदाताओ के द्वारा मताधिकार का प्रयोग किया गया जो 56.19 प्रतिशत है। 397 मझवां में 397107 मतदाताओं के सापेक्ष 244625 कुल 61.60 प्रतिशत, विधानसभा क्षेत्र 398 चुनार में 353391 के सापेक्ष 219150 कुल 62.01 प्रतिशत तथा 399 मड़िहान विधानसभा क्षेत्र में 366145 के सापेक्ष 236147 कुल 64.50 प्रतिशत मतदाताओं के द्वारा अपने मताधिकार का प्रयोग किया गया। इस प्रकार पूरे जनपद में कुल 60.34 प्रतिशत मतदान पोल की समाप्ति तक हुआ।
जिले में पांच विधानसभा क्षेत्र हैं। जिसमें छानबे सुरक्षित, मिर्जापुर नगर, मझवां, चुनार वह मड़िहान हैं। विधानसभा 395 छानबे में आठ, 396 मिर्जापुर में 14, 397 मझवां में 14, 398 चुनार में 10 और 399 मड़िहान में 14 सहित कुल 60 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं।
इस लिंक पर क्लिक करें और उत्तर प्रदेश के चुनावी नतीजों से हो जाएं रूबरू
मोबाइल ले जाना प्रतिबंधित
मिर्जापुर। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतगणना परिसर में मोबाइल फोन ले जाना प्रतिबंधित है, कोई भी प्रत्याशी या उनके एजेंट मोबाइल फोन लेकर अंदर नहीं जा सकेंगे। उप जिला निर्वाचन अधिकारी शिव प्रताप शुक्ला ने बताया कि सभी प्रत्याशी संबंधित रिटर्निंग ऑफिसर से फार्म-18 भरकर मतगणना एजेंटों का परिचय पत्र प्राप्त कर सकेंगे। अधिकृत परिचय पत्र के अभाव में मतगणना परिसर में प्रवेश नहीं होगा।
चार कार्मिक करेंगे मतगणना
मिर्जापुर। मतों की गणना के लिए एक काउंटिंग प्रेक्षक (सुपरवाइजर), एक मतगणना सहायक, एक माइक्रो आब्जर्वर लगाए गए हैं। इसके अलावा एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी होगा जो स्ट्रांग रूम से ईवीएम को निकाल कर मतगणना स्थल तक ले जाएगा। एक टेबुल पर चार मतगणना कर्मियों की टीम होगी। यही नहीं निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से वोटों की काउंटिंग के लिए रिटर्निंग आफिसर, एक एआरओ भी होंगे। कर्मचारियों के मतों के गणना के लिए निर्वाचन आयोग की ओर से वोटों की गिनती के लिए गाइड लाइन जारी की गई हैं। सभी स्ट्रांगरूम के सामने के हाल में वोटों की गिनती की जाएगी।
इनसेट
बड़े व छोटे वाहनों का प्रवेश रहेगा वर्जित
मिर्जापुर। बथुआ स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक में 10 मार्च को मतगणना होगी। इसको देखते हुए पुलिस विभाग ने यातायात व्यवस्था बनाये रखने के लिए रूट डायवर्जन किया है। सुबह पांच बजे से मतगणना समाप्ति तक बड़े व छोटे वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा। यातायात प्रभारी विपिन पांडेय ने बताया कि मिर्जापुर शहर की तरफ भारी वाहनों का डायवर्जन लागू रहेगा। बथुआ तिराहा से समोगरा मोड़ तक आमजन मानस का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। जंगीरोड से रीवा के तरफ जाने वाले छोटे वाहनों को सबरी चौराहा से वाया हनुमान मंदिर होकर रीवा रोड रवाना किया जाएगा। मतगणना स्थल पॉलिटेक्निक गेट न.-एक से अधिकारी, पुलिस कर्मचारी, प्रशासन, मतगणनाकर्मी व मीडिया के कर्मचारी को प्रवेश दिया जाएगी। पॉलिटेक्निक गेट नं. दो से प्रत्याशी, प्रत्याशी के एजेंट आदि को पैदल प्रवेश दिया जाएगा। उनके वाहनों को गेट नं. तीन से आईटीआई ग्राउंड में पार्किंग कराई जाएगी।