फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Farmers took out tricolor yatra against agriculture law

कृषि कानून के खिलाफ किसानों ने निकाला तिरंगा यात्रा

Mon, 16 Aug 2021 10:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 16 Aug 2021 10:53 PM IST
विज्ञापन
Farmers took out tricolor yatra against agriculture law
शेरवां कृषि बिल के विरोध में देश भर में चल रहे किसान आंदोलन के समर्थन मे रविवार को क्षेत्र के डूही खुर्द मनउर चट्टी से अन्नदाता मंच के नेतृत्व में किसानों ने ट्रैक्टर से तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा निकालने से पूर्व किसानो ने डुही खुर्द मनउर चट्टी पर पूर्व प्रधानाचार्य अर्जुन सिंह के नेतृत्व मे ध्वजारोहण कर स्वतंत्रता दिवस मनाया।
विज्ञापन

नये कृषि बिल कानून के विरोध में देश भर में चल रहे किसान आंदोलन के समर्थन में किसानों की ओर से 11 ट्रैक्टरों एवं अन्य वाहनों पर राष्ट्रीय ध्वज बांध कर यात्रा निकाला गया। एक किलोमीटर आगे जाने पर थानाध्यक्ष जमालपुर व चौकी प्रभारी शेरवां ने मय फोर्स द्वारा ढेबरा चट्टी पर किसानों के ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा को शासनादेश का हवाला देकर रोक दिया। ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा रोके जाने से किसान काफी आक्रोशित हो गए तथा कृषि बिल कानून वापस लो का नारा लगाते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। लगभग आधे घंटे तक किसानों एवं पुलिस में कहां-सुनी होने व काफी मान मनौवल के बाद किसान अपने घर वापस लौटने को तैयार हुए। इस दौरान धीरज सिंह, ओम सिंह, मनीष सिंह, गोबिंद सिंह, विनोद सिंह,शरद सिंह, सुभाष सिंह, सतेंद्र सिंह, जय नारायण सिंह, राकेश सिंह,सुधीर सिंह, मनोज सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

अहरौरा भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले क्षेत्र के के किसानो ने रविवार को मेहंदीपुर चौराहे के पास से तिरंगा यात्रा निकाला। बाइक पर बैठे किसानों ने हाथो में तिरंगा लिए हुए भारत माता का जयकारा लगाते हुए चल रहे थे। तिरंगा यात्रा पटेल प्रतिमा तक पहुंचकर समाप्त हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाकियू जिलाध्यक्ष सिद्धनाथ सिंह ने कहा कि आजादी का महापर्व मनाने का हमें सुनहरा अवसर मिला है। उन सभी बलिदानियों का उन्होंने आभार प्रकट किया जिनके वजह आजादी के साथ सभी लोग जिंदगी गुजार रहे हैं। इस दौरान मंडल अध्यक्ष प्रहलाद सिंह, जिला पंचायत सदस्य सुषमा सिंह, अवशेष सिंह, वीरेंद्र सिंह, दिनेश सिंह राजकुमार सिंह सहित अन्य किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed