{"_id":"60845ad28ebc3e246745e9d0","slug":"farmers-started-reaching-the-purchasing-centers-mirzapur-news-vns5864678198","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रय केंद्रों पर पहुंचने लगे किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रय केंद्रों पर पहुंचने लगे किसान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर। जिले के क्रय केंद्रों पर गेहूं बेचने के लिए अब किसान पहुंचने लगे हैं। पंचायत चुनाव कोरोना की वजह से किसान कम सक्रिय थे लेकिन इधर दो-तीन दिनों से गेहूं खरीद में तेजी आई है। फिलहाल अब तक लगभग आठ हजार मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की जा चुकी है।
इस बार जिले में गेहूं की खरीद के लिए 58 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। इसमें खाद्य विभाग के 18, मंडी समिति के दो, पीसीएफ के 37 और एफसीआई का एक केंद्र शामिल है। इन केंद्रों पर गेहूं की खरीद शुरू हो चुकी है। पिछले वर्ष की तुलना में इस बार खरीद की शुरूआत अच्छी है। विभाग के अनुसार शुक्रवार तक एक हजार आठ सौ 73 किसानों से सात हजार सात सौ 27 एमटी गेहूं खरीद की जा चुकी है। अभिलेखों के अनुसार अब तक गेहूं बेचने के लिए 16 हजार दो सौ 36 किसानों का पंजीकरण हुआ है। इनमें 10 हजार सात सौ 33 का सत्यापन किया जा चुका है। साथ ही पांच हजार आठ सौ 86 को टोकन निर्गत किया गया है। इस खरीद का किसानों को 1526 लाख रुपये का भुगतान किया जाना है, जिसमें आठ सौ 59 लाख रुपये का भुगतान किया जा चुका है। विभाग का कहना है कि शुक्रवार तक पिछले वर्ष की अपेक्षा एक हजार पांच सौ 11 अधिक किसानों से खरीद की गई है।