फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Farmers gathered on PM Kisan Samadhan Day on the last day

अंतिम दिन पीएम किसान समाधान दिवस पर उमड़े किसान

Wed, 03 Feb 2021 09:23 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 03 Feb 2021 09:23 PM IST
विज्ञापन
Farmers gathered on PM Kisan Samadhan Day on the last day
मिर्जापुर। समस्त विकास खंडो में बुधवार को अंतिम दिन भी विकास खंड मुख्यालयों पर स्थित राजकीय बीज गोदामों पर पीएम किसान समाधान दिवस का आयोजन किया गया। आधार कार्ड में त्रुटियों समेत अन्य समस्याओं का निस्तारण किया गया।
विज्ञापन

सिटी विकास खंड स्थित राजकीय बीज गोदाम पर प्रभारी चंद्रशेखर शर्मा की ओर से किसानों की फरियाद सुनी गई। अंतिम दिन 365 आवेदन पत्र प्राप्त हुए। जिनमे से मौके पर 84 मामलों का निस्तारण किया गया। इस दौरान प्राविधिक सहायक दिलीप सोनी, बीटीएम शेख मेराज, एटीएम देवेन्द्र प्रसाद व कंप्यूटर आपरेटर अनुराग शर्मा आदि उपस्थित रहे। जिगना, 638 किसानों ने शिकायत दर्ज कराई। अंतिम दिन 178 किसानों ने शिकायत दर्ज कराई। राजकीय बीज गोदाम गैपुरा में प्रभारी दिनेश सिंह, नोडल अधिकारी सहायक विकास अधिकारी सहकारिता अवनीश यादव आदि मौजूद रहे। जमालपुर, राजकीय बीज गोदाम केंद्र पर 140 किसानों ने अशुद्धि दूर कराने के लिए आवेदन जमा किया। इस दौरान एडीओ कृषि रामबली सिंह, एडीओ पीपी श्याम बिहारी वर्मा, बीज गोदाम प्रभारी प्रवीण कुमार पांडेय आदि उपस्थित रहे। कछवां, नगर पंचायत स्थिति कृषि विभाग में 290 आवेदन पत्र प्राप्त हुए। इस दौरान बीज गोदाम प्रभारी धीरेंद्र कुमार यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed