फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Farmers engaged in preparation of paddy nursery

धान नर्सरी की तैयारियों में जुटे किसान

Wed, 26 May 2021 06:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 26 May 2021 06:15 PM IST
विज्ञापन
Farmers engaged in preparation of paddy nursery
मिर्जापुर। पिछले सप्ताह हुई बारिश के चलते खेतों में बनीं नमी देख किसान धान नर्सरी तैयार करने में जुट गए हैं। चिलचिलाती धूप के बावजूद वे फावड़ा व कुदाल लेकर खेतों की निराई व गुड़ाई में जुटे रहे। अधिकांश किसान खेतों में पशुओं के लिए हरा चारा बोने के साथ ही ज्वार व बाजरा की बोआई में लगे रहे।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि खेतों में हरी खाद के लिए ढैंचा बोआई व धान की नर्सरियां डालने का उपयुक्त समय है। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि बरसात के दिनों में खेतों में ढैंचा की बोआई करें। इससे खेतों में उर्वरा शक्ति बढ़ने के साथ ही पैदावार अधिक होती है। उन्होंने कहा समस्त राजकीय बीज भंडारों पर ढैंचा बीज के साथ ही धान सीयाट्स 1, धान सी.ओ. 51, धान एच.यू.आर 917, धान एमटीयू 7029, धान पंत 24 व धान पी.आर. 121 के बीज उपलब्ध हैं। जिला कृषि अधिकारी ने कहा समस्त बीजों पर 25 से लेकर 50 प्रतिशत तक सरकार की ओर से अनुदान दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed